फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Road Accident in mirzapur due to brake failure Truck overturned in Drummondganj valley another truck hit many vehicles

ब्रेक फेल होने से हादसा: ड्रमंडगंज घाटी में ट्रक पलटा, दूसरे ट्रक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, तीन घायल

Mon, 11 Apr 2022 12:59 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 11 Apr 2022 12:59 PM IST
सार

रीवा-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित ड्रमंडगंज घाटी में रविवार देर शाम अलग-अलग हादसे में दो ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गए।

विज्ञापन
Road Accident in mirzapur due to brake failure Truck overturned in Drummondganj valley another truck hit many  vehicles
ट्रक दुर्घटनाग्रस्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रीवा-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित ड्रमंडगंज घाटी में रविवार देर शाम अलग-अलग हादसे में दो ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गए। हादसा ब्रेक फेल होने के कारण हुआ। दोनों ट्रकों के चालक समेत तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक ट्रक मध्यप्रदेश से प्लाई लादकर वाराणसी जाते समय ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित होकर बड़का मोड़ के पास पलट गया।

विज्ञापन


जिसमें ट्रक चालक शेख रब्बू (38) पुत्र शेख टंटू निवासी सहजपुरी जिला सिवनी मध्यप्रदेश और खलासी नरेश धुर्वे (18) पुत्र महेश धुर्वे निवासी आदि गांव धाना गुनदरयी जिला सिवनी मध्यप्रदेश घायल हो गए। वहीं एक अन्य घटना में पुणे से कोकाकोला और मुर्गी दाना लादकर गुवाहाटी जा रहा ट्रक ब्रेक फेल होने के बाद अनियंत्रित हो गया। कई वाहनों को टक्कर मारने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
विज्ञापन


हादसे में ट्रक चालक वंशी (45) पुत्र कयारी साकेत निवासी गिबयीपुर जिला रीवा मध्यप्रदेश गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि खलासी मुकेश पुत्र श्रीकांत बाल-बाल बच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों ट्रकों के घायल चालक और सहचालकों को एंबुलेंस से इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।  चौकी प्रभारी रामबहादुर राय ने बताया कि पहले ट्रक में फंसे चालक और सहचालक को जेसीबी की मदद से बाहर निकाला गया। दूसरे ट्रक की स्टेयरिंग में दबे चालक को भी काफी मेहनत के बाद बाहर निकाल कर अस्पताल भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed