फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Road accident in mirzapur Auto overturned after overspped car collision 11 passengers injured

Mirzapur: बेकाबू कार की टक्कर से पलटी ऑटो, 11 यात्री घायल, कैबिनेट मंत्री ने वाहन से पहुंचाया अस्पताल

Fri, 21 Oct 2022 04:49 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 21 Oct 2022 04:49 PM IST
सार

मिर्जापुर जिले के लुसा गांव के पास बेकाबू कार की टक्कर से ऑटो पलट गई। हादसे में ऑटो सवार 11 लोग घायल हो गए।  कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने अपने काफिले के वाहन से घायलों को सीएचसी भिजवाया। 

विज्ञापन
Road accident in mirzapur Auto overturned after overspped car collision 11 passengers injured
कार से टक्कर के बाद पलटी ऑटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जापुर जिले के लुसा गांव के पास बेकाबू कार की टक्कर से ऑटो पलट गई। हादसे में ऑटो सवार 11 लोग घायल हो गए। उसी रास्ते से गुजर रहे निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने अपने काफिले के वाहन से घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया। 

विज्ञापन


राजगढ़ से ऑटो सवारी लेकर मड़िहान जा रहा था। मिर्जापुर से बर्तन लेकर दीपक की कार सोनभद्र जा रही थी। लुसा गांव के पास कार ने सामने से आ रही ऑटो में टक्कर मार दी। ऑटो पलटने से उसमें सवार बुधनी (50), लोहार तलिया, भारतीय, जयप्रकाश, भारती शुभम, काजल (17),  रिंकी (17) समेत 11 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। तभी कैबिनेट मंत्री संजय निषाद का काफिला वहां गुजर रहा था। मंत्री ने अपना काफिला रोका। सभी घायलों को अपने काफिले के वाहन में बैठा कर मड़िहान सीएचसी पहुंचाया।  जहां सभी का इलाज किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed