फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Road Accident in mirzapur 13 passengers injured after Daggamar bus overturned

Road Accident: मिर्जापुर में डग्गामार बस पलटने से 13 यात्री घायल, चालक की लापरवाही से हादसा

Mon, 01 Aug 2022 03:46 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, मिर्जापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 01 Aug 2022 03:46 PM IST
सार

मिर्जापुर के दीपनगर बाजार के पास ओवरलोड बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 13 यात्री घायल हो गए। पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन
Road Accident in mirzapur 13 passengers injured after Daggamar bus overturned
दीपनगर बाजार के पास पलटी बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जापुर में दीपनगर-पटेहरा संपर्क मार्ग पर सोमवार सुबह 11 बजे एक डग्गामार बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 13 यात्री घायल हो गए। बस में कुल 60 लोग सवार थे। बस हलिया से मिर्जापुर आ रही थी। बस में सवार यात्रियों ने बताया कि चालक की लापरवाही के कारण हादसा हुआ। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है। 

विज्ञापन


दीपनगर बाजार के पास ओवरलोड बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में सवार महिलाएं व बच्चे चीखने-चिल्लाने लगे। चीखपुकार सुनकर ग्रामीण घटनास्थल की तरफ  दौड़ पड़े। बस के ऊपर चढ़कर खिड़की का शीशा तोड़कर सभी यात्रियों को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया। यात्रियों ने बताया कि बस चालक सीट के बगल में बैठे लोगों से बातचीत करने में व्यस्त था। इस कारण बस अनियंत्रित होकर पलट गई। 
विज्ञापन


ये हुए घायल
जरीना (60), जसवंती (55), भोला (60), सबीना बानो (12), मोहम्मद यासीन (10), मोहम्मद याकूब (8), चम्पा (65), मोनिका (6), रामनाथ (40), लालमणि विश्वकर्मा (60),  चंद्रभूषण (35), अजय (32), रामनाथ (46) वर्ष घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed