{"_id":"62e7a80011db3b2abb5f10fa","slug":"road-accident-in-mirzapur-13-passengers-injured-after-daggamar-bus-overturned","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Accident: मिर्जापुर में डग्गामार बस पलटने से 13 यात्री घायल, चालक की लापरवाही से हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident: मिर्जापुर में डग्गामार बस पलटने से 13 यात्री घायल, चालक की लापरवाही से हादसा
Mon, 01 Aug 2022 03:46 PM IST
उत्पल कांत
संवाद न्यूज एजेंसी, मिर्जापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, मिर्जापुर
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 01 Aug 2022 03:46 PM IST
सार
मिर्जापुर के दीपनगर बाजार के पास ओवरलोड बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 13 यात्री घायल हो गए। पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
दीपनगर बाजार के पास पलटी बस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मिर्जापुर में दीपनगर-पटेहरा संपर्क मार्ग पर सोमवार सुबह 11 बजे एक डग्गामार बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 13 यात्री घायल हो गए। बस में कुल 60 लोग सवार थे। बस हलिया से मिर्जापुर आ रही थी। बस में सवार यात्रियों ने बताया कि चालक की लापरवाही के कारण हादसा हुआ। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
दीपनगर बाजार के पास ओवरलोड बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में सवार महिलाएं व बच्चे चीखने-चिल्लाने लगे। चीखपुकार सुनकर ग्रामीण घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। बस के ऊपर चढ़कर खिड़की का शीशा तोड़कर सभी यात्रियों को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया। यात्रियों ने बताया कि बस चालक सीट के बगल में बैठे लोगों से बातचीत करने में व्यस्त था। इस कारण बस अनियंत्रित होकर पलट गई।
विज्ञापन
ये हुए घायल
जरीना (60), जसवंती (55), भोला (60), सबीना बानो (12), मोहम्मद यासीन (10), मोहम्मद याकूब (8), चम्पा (65), मोनिका (6), रामनाथ (40), लालमणि विश्वकर्मा (60), चंद्रभूषण (35), अजय (32), रामनाथ (46) वर्ष घायल हो गए।
विज्ञापन