फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   RO plant will be installed in the hospital, drinking water problem will be solved

Mirzapur News: अस्पताल में लगेगा आरओ प्लांट, दूर होगी पेयजल समस्या

Thu, 04 May 2023 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 May 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
RO plant will be installed in the hospital, drinking water problem will be solved
मिर्जापुर। मंडलीय अस्पताल में लोगों को पेयजल समस्या से निजात दिलाने के लिए छत पर आरओ प्लांट लगाया जाएगा। इससे लोगों को शुद्ध पेयजल के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। वार्ड से लेकर ओपीडी तक उसका कनेक्शन रहेगा।
विज्ञापन

मंडलीय अस्पताल में शुद्ध पेयजल के लिए कई जगह वाटर कूलर लगाए गए हैं। वाटर कूलर खराब हो गए हैं। इस कारण लोगों को पीने का पानी लेने के लिए नीचे ग्राउंड फ्लोर पर गेट के पास लगे आरओ प्लांट पर आना पड़ता है। इस कारण द्वितीय और तृतीय तल के मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस समस्या को देखते हुए अस्पताल में एक और आरओ प्लांट लगाने का निर्णय लिया गया है। ताकि मरीजों व उनके तीमारदारों को पेयजल के लिए परेशान न होना पड़े। अस्पताल के प्रबंधक अनुज ठाकुर ने बताया कि पेयजल की उपलब्धता के लिए दो हजार लीटर क्षमता का आरओ प्लांट लगाने का प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। जल्द ही बजट स्वीकृत कराकर आरओ प्लांट लगवाया जाएगा। आरओ प्लांट में पानी ठंडा करने के लिए भी मशीन लगाई जाएगी। इसका कनेक्शन वार्ड से लेकर ओपीडी तक रहेगा। इससे पेयजल के लिए लोगों को भटकना नहीं पड़ेगा। एक स्थान पर बड़ा प्लांट लगने से देखरेख में भी सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed