{"_id":"610edb098ebc3ef4537000af","slug":"revive-meeting-mirzapur-news-vns604856435","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवर रिपोटिंग करने वाले विभागाय अधिकारियो पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवर रिपोटिंग करने वाले विभागाय अधिकारियो पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने शासन की प्राथमिकता वाले विकास कार्यों के प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की। कहा कि कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए अधिकारी विकास योजनाओं के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिये युद्ध स्तर पर लग जायें ताकि समय रहते योजनाएं पूरी हो सकें। और उसका लाभ पात्र व्यक्तियों को समय से मिल सके।
जिलाधिकारी ने बैठक में अनुपस्थित रहने पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद मिर्जापुर एवं जिला उद्यान अधिकारी से स्पष्टीकरण की मांग करने का निर्देश मुख्य विकास अधिकारी को दिया। कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में लाभार्थियों को प्राथमिकता के आधार पर सुधार करते हुये उन्हें योजना का लाभ दिलाने को कहा। जिलाधिकारी ने कहा कि लालगंज मे गौ आश्रय स्थल को पूर्ण हुये लगभग एक वर्ष हो रहे हैं जिसे तत्काल चालू कराया जाये। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि भेजे गये रिपोर्ट में यदि किसी के द्वारा ओवर रिपोर्टिग की जाती है तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी। जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित करते हुये कहा कि गॉव के भ्रमण के दौरान यह पाया जा रहा है कि सफाई कर्मियो के द्वारा कार्य नहीं किया जा रहा है। उन्होने कहा कि गॉव की साफ-सफाई प्राथमिकता के आधार पर अनवरत सुनिश्चित कराएं, लापरवाह कर्मियो के विरूद्ध कार्यवाही भी सुनिश्चित करें। जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित करते हुये कि अपने स्तर से यह भी सुनिश्चित करें कि सभी ग्राम प्रधानों का डिजिटल सिग्नेचर संबंधित ग्राम प्रधान के पास ही रहेे। बैठक में अमृत योजना के अन्तर्गत जल वितरण प्रणाली, ओवर हेड टैंक तथा सीवर से संबंधित कार्यों में तेजी लाते हुये प्रगति लायें। बैठक में पार्कों का सौन्द्रर्यीकरण, प्रधानमंत्री आवास शहरी/ग्रामीण, पीएमजीएसवाई, पेयजल मिशन, मत्स्य पालन, औद्यानिक मिशन, सामूहिक विवाह, पेंशन, छात्रवृत्ति, कन्या सुमंगला योजना की भी बिन्दुवार समीक्षा की गयी। जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया गया कि जिले में रिक्त नौ राशन कीं दुकानों को तत्काल चयन कर आवंटन किया जायें। जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया गया कि ऑगन बाड़ी केंद्रों की निरीक्षण आख्या मुख्य विकास अधिकारी को उपलब्ध कराया जायें। पौधरोपण की शत प्रतिशत जियो टैगिंग कराये तथा लगाये गये पौधों के निरीक्षण के लिये टीम बनाकर सत्यापन भी कराया जाये। समीक्षा के दौरान दुग्ध विकास, कौशल विकास, आपरेशन कायाकल्प, उद्योग विभाग, श्रम विभाग, लघु सिंचाई, विद्युत आपूर्ति, सौभाग्य योजना, सिंचाई, एआर कोआपरेटिव सहित सभी विभागों की बिन्दुवार समीक्षा की गयी तथा कार्यो में प्रगति लाते हुये लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया। बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी कैलाश नाथ व शशिकान्त, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. पीडी गुप्ता, जिला पंचायत राज अधिकारी अरविन्द कुमार, अधिशाषी अभियन्ता लोनिवि, सिंचाई, जल निगम, विद्युत, आरईएस सहित अन्य उपस्थित रहे।