{"_id":"5fda4f2a8ebc3e3e7a6aa055","slug":"returning-after-funeral-bus-overturned-death-of-a-relative","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिर्जापुर: अंतिम संस्कार के बाद लौट रही बस पलटी, एक रिश्तेदार की मौत, तीन घायल ट्रामा सेंटर रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्जापुर: अंतिम संस्कार के बाद लौट रही बस पलटी, एक रिश्तेदार की मौत, तीन घायल ट्रामा सेंटर रेफर
Wed, 16 Dec 2020 11:47 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Wed, 16 Dec 2020 11:47 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त बस
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर जिले की चुनार कोतवाली क्षेत्र के कूबा मोड़ के पास अंतिम संस्कार से लौट रहे लोगों से भरी बस बुधवार की रात अनियंत्रित होकर पलट गई। बस पलटने से एक रिश्तेदार की मौत हो गई और 19 लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चुनार ले जाया गया। जहां गंभीर रूप से घायल तीन को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
मड़िहान थाना क्षेत्र के नदीहार गांव निवासी जवाहिर के वृद्ध पिता की मृत्यु हो जाने पर परिजन व गांव के लोग दाह संस्कार के लिए चुनार गए थे। अंतिम संस्कार करने के बाद बस से वापस लौट रहे थे। लौटते समय सक्तेशगढ़ पुलिस चैकी के कूबा मोड़ के पास बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में 25 लोग सवार थे।
विज्ञापन
इसमें रामचंद्र 50 की मौत हो गई और 19 लोग घायल हो गए, जो अपने साढू के पिता के निधन पर शामिल होने आया था। घायलों में नन्दू, लोलारक, संजू, मुन्ने, तौलन, लल्लू, मंगल, सीता, चालक राजेश, रवि, भगवानदास, अजय, रामचन्द्र, रामदुलारे, रामधनी, दयाराम का सीएचसी में उपचार कराया गया। अनिल, विजय, राजकुमार को ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। सूचना पर एसडीएम चुनार सुरेंद्र बहादुर अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन