फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Result of many examinees

कई परीक्षार्थियों के रूके रिजल्ट

Tue, 05 Oct 2021 08:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 08:27 PM IST
विज्ञापन
Result of many examinees
मिर्जापुर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का परिणाम आए लगभग दो महीने हो गए। लेकिन जिनके रिजल्ट त्रुटिपूर्ण हैं उनको परेशान हो रही। कई विद्यार्थियों के रिजल्ट पर क्रास का चिह्न लगा है तो कई के रिजल्ट ही अधूरे हैं। इससे उनको अगली कक्षा में प्रवेश लेने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

इस बार यूपी बोर्ड ने कोविड- 19 के चलते हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड की परीक्षा नहीं कराई थी। सभी परीक्षार्थियों को प्रोन्नत कर दिया गया। प्रोन्नति के लिए पहले ली गई परीक्षाओं को ही आधार बनाया गया। मसलन हाईस्कूल के लिए नौवीं की परीक्षा व दसवी में छमाही की परीक्षा के अंकों को आधार पर परिणाम बनाया गया। इसी प्रकार 12वीं की परीक्षा के लिए हाईस्कूल के अंक व 11वीं की परीक्षा को आधार बनाया गया था। साथ ही छमाही या यूनिट टेस्ट के अंक जोड़े गए। इन प्रावधानों के चलते जहां कहीं परीक्षा नहीं कराई जा सकी थी या उसमें कुछ कमी थी। उसी के कारण रिजल्ट में क्रास का निशान आया या रिजल्ट अधूरा रहा। इसके लिए प्रबंधकों से कहा गया कि वे प्रयागराज स्थित यूपी बोर्ड के कार्यालय से संपर्क कर उसे ठीक कराएं। लेकिन अब तक ऐसा नहीं हो सका।
विज्ञापन

ऐसे आवेदकों की वास्तविक संख्या बता पाना संभव नहीं है। क्योंकि प्रबंधक सीधे बोर्ड आफिस जा रहे हैं लेकिन यह जानकारी मिली है कि बड़ी संख्या में रिजल्ट अधूरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed