फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Resident could not know, family worried

पुनवासी का नहीं चल सका पता, परिजन परेशान

Wed, 17 Feb 2021 08:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 08:52 PM IST
विज्ञापन
Resident could not know, family worried
पटेहरा। 11 वर्षों के बाद पाकिस्तान की जेल से छूटकर वतन लौटे पुनवासी के फिर से लापता हुए दो दिन हो गए। लेकिन उसका पता नहीं चला। उसकी बहन ने लहंगपुर पुलिस चौकी में तहरीर देकर खोजबीन की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली के भरुहना निवासी पुनवासी 11 वर्ष पहले 2009 में भटककर पाकिस्तान चला गया था। दो वर्ष पूर्व पाकिस्तान की सरकार ने मानसिक रूप से कमजोर हो चुके पुनवासी द्वारा बताए गए अधूरे नाम पते की जानकारी भारत सरकार को भेजी। इसकी सूचना मिर्जापुर में आई। 17 नवंबर को पुनवासी को अटारी बार्डर पर बीएसएफ को सौंपा गया। पांच जनवरी को जिला प्रशासन की मदद से पुनवासी की बहन किरण और जीजा मुन्नू उसे लेकर मिर्जापुर आए। पुनवासी अपनी बहन के घर बहुती बसइटा में रहता था। सोमवार को बहन काम पर चली गई। इस दौरान पुनवासी घर से कहीं निकल गया। शाम को परिजन घर पर न पाकर उसकी खोजबीन में जुट गए। उसका पता नहीं चलने पर मंगलवार की शाम को लहंगपुर पुलिस चौकी में लापता होने की तहरीर दी। लहंगपुर चौकी प्रभारी ने बताया कि पुनवासी के लापता होने की तहरीर मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed