{"_id":"61e9b8efeb76de1829538592","slug":"republic-day-will-be-celebrated-under-the-guidelines-of-kovid-19-mirzapur-news-vns634540444","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड-19 के दिशा निर्देशों के तहत मनाएंगे गणतंत्र दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड-19 के दिशा निर्देशों के तहत मनाएंगे गणतंत्र दिवस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को अधिकारियों के साथ बैठक कर जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस व गणतंत्र दिवस के बारे में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने कहा कि 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया जाना है। जिसको लेकर विभाग अभी से तैयारियां पूरी कर ले मतदाता दिवस पर मतदान के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए गोष्ठी प्रतियोगितायें, वाद विवाद प्रतियोगिता, पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन कराया जाए। साथ ही शैक्षणिक संस्थानों में भी ऑनलाइन या वर्चुअल प्रतियोगिता का आयोजन हो। जिससे मतदाता जागरूकता कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके। कहा कि ग्राम पंचायत स्तर पर युवक मंगल दल एवं खिलाड़ियों के द्वारा खेल का आयोजन सुनिश्चित करें। दिव्यांग आइकान (पीडब्लूडी) से मतदाता जागरूकता एवं अधिक से अधिक लोगों के द्वारा मतदान के दिन अपने मताधिकार का प्रयोग करने से संबंधित संदेश एवं गीत को भी सोशल मीडिया, फेसबुक पर शेयर किया जाए। जिला विद्यालय निरीक्षक/प्राचार्य जीआईसी को निर्देशित किया वर्चुअल माध्यम से छात्र छात्राओं का प्रतियोगिता आयोजित कर उन्हें सम्मानित किया जाय। जिलाधिकारी ने 26 जनवरी 2022 को गणतंत्र दिवस मनायें जाने के संबंध में कहा कि कोविड-19 के दृष्टिगत केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों तथा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आदर्श आचार संहिता का अनुपालन करते हुये इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस समारोह को सुव्यवस्थित एवं सादगी के साथ मनाया जाय। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी 2022 को सुबह साढ़े आठ बजे सरकारी भवनों पर झंडा फहराया जायेगा। राष्ट्रगान किया जाएगा। शिक्षण संस्थाओं में राष्ट्रध्वज सुबह 10 बजे फहराया जायेगा तथा राष्ट्रीय अखंडता धर्मनिरपेक्षता और सांप्रदायिक सौहार्द की भावना को मजबूत बनाने पर बल दिया जाय। जिलाधिकारी ने कहा कि कार्यक्रम के आयोजन के समय निर्वाचन आयोग के द्वारा जारी आदर्श आचार संहिता का अनुपालन भी सुनिश्चित किया जायेगा।