फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Republic day celebrated

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

Thu, 28 Jan 2016 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो मिर्जापुर।
अमर उजाला ब्यूरो मिर्जापुर। Updated Thu, 28 Jan 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
Republic day celebrated
जिले में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। पुलिस लाइन में बेसिक शिक्षा व बाल पुष्टाहार राज्यमंत्री कैलाश चौरसिया ने ध्वजारोहण कर पुलिसजनों के परेड की सलामी ली। कार्यक्रम में राज्यमंत्री ने सफेद कबूतर और गुब्बारे उड़ाकर शांति और सद्भावना का संदेश दिया। इस दौरान पुलिस, पीएसी, एनसीसी, होमगार्ड, क्यूआरटी, रेडियो शाखा और फायर सर्विस के जवानों ने आकर्षक परेड निकाली। परेड के बाद उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों और जवानों को राज्यमंत्री ने सम्मानित किया। इस दौरान स्कूल के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।  
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि 26 जनवरी का दिन भारत के लए यादगार और ऐतिहासिक है। आज के दिन ही देश का संविधान लागू हुआ था। भारत के सपूतों के बलिदान से ही हमें आजादी मिली है। आजादी की रक्षा करना हम सभी का पुनीत कर्तव्य है। एकता की विचारधारा को विकसित करने के लिए सभी को हर संभव प्रयास करना चाहिए। मंडलायुक्त अनिल कुमार ने कहा कि शासन की तरफ से जनहित में अनेकाें योजनाएं चलाई जा रही है। अधिकारी योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाएं। जिलाधिकारी राजेश कुमार सिंह ने कहा कि  मिर्जापुर का अतीत नि:संदेश महान रहा है। इसके वर्तमान को संवारने के लिए अथक प्रयास किया जा रहा है। जिससे जनपद का सर्वांगीण विकास हो सके। कार्यक्रम के दौरान डीआईजी रतन कुमार श्रीवास्तव, एसपी अरविंद सेन, एएसपी सिटी अशोक शुक्ला, आपरेशन अरविंद मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed