फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   reprimanded for negligence

लोनिवि के एसई व एक्सईएन को लगायी फटकार

Fri, 12 Nov 2021 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
reprimanded for negligence
मिर्जापुर। पथरहिया स्थित मंडलायुक्त कार्यालय में शुक्रवार को मंडलीय समीक्षा बैठक हुई। मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने लोक निर्माण विभाग मिर्जापुर के अंतर्गत विभिन्न सड़कों के कार्य में प्रगति न होने पर अधीक्षण अभियंता एवं अधिशाषी अभियंता को फटकार लगाई।
विज्ञापन

मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र की अध्यक्षता में मंडलीय समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने जिलाधिकारी से लेकर नायब तहसीलदार तक सभी मजिस्ट्रेट को कोर्ट केस का अधिक से अधिक डिस्पोजल करने का निर्देश दिया। मंडलायुक्त ने नवीन पहल करते हुए प्रत्येक माह के दो एवं 17 तारीख को शाम छह से सात बजे तक उन सभी प्रोजेक्ट एवं योजनाओं की समीक्षा के लिए कहा जिनमें बजट आवंटन पूर्ण हो गया है। मंडल में सेतु निर्माण से 39 सेतुओं के सापेक्ष अब तक केवल चार पूर्ण होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। स्वास्थ्य विभाग में सोनभद्र में चिकित्सा सुविधा एवं स्वास्थ्य विभाग के निर्माण कार्य में खराब प्रगति पर मुख्य चिकित्साधिकारी को भी फटकारा। एक सप्ताह में कार्य में तेजी लाने के लिए कहा। मंडलायुक्त ने संयुक्त आयुक्त सुरेश चंद्र मिश्र को निर्देश दिया कि तीनों जनपद निरीक्षण करें। अनुपस्थित मिले सभी चिकित्सकों पर विधिक कार्यवाही की जाए। आपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत चिह्नित सभी विद्यालयों का एक माह में शत प्रतिशत कायाकल्प करने के लिए कहा। इसके अलावा अन्य कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की।
विज्ञापन

भदोही में वाणिज्य कर वसूली में कमी पर मंडलायुक्त ने इसे बढ़ने के लिए कहा। अवैध शराब के निर्माण एवं परिचालन पर कठोर कार्रवाई का निर्देश दिया। बैठक में पुलिस उपमहानिरीक्षक आरके भारद्वाज, मंडल के तीनों जनपद क्रमश: मिर्जापुर, भदोही, सानेभद्र के जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार, आर्यका अखौरी, टीके शिबु, पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह, डॉ. अनिल कुमार, अमरेंद्र प्रताप सिंह, मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस, डॉ. अमित कुमार, अपर आयुक्त विन्ध्याचल सुरेंद्र बहादुर यादव, रमेश चन्द्र, संयुक्त विकास आयुक्त सुरेश चंद्र मिश्र, भानु प्रताप सिंह आदि अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed