{"_id":"5eac57af8ebc3e90415944fa","slug":"report-sent-to-eight-when-negative-mirzapur-news-vns522892368","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिपोर्ट निगेटिव आने पर आठ को भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिपोर्ट निगेटिव आने पर आठ को भेजा
विज्ञापन
विंध्याचल। विंध्याचल सीएससी में बने क्वारन्टीन सेंटर में रखे गए आठ जमाती समेत 10 लोगों की रिपोर्ट गुरुवार की रात नेगेटिव आई है। रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद क्वारंटीन किए गए आठ जमातियों को शुक्रवार को सर्टिफिकेट देकर छुट्टी दे दी गई।
दिल्ली व देहरादून मरकज से लौटने वाले नौ जमातियों की चार अप्रैल को जांच कराने पर दो कोरोना पॉजिटिव आए। सात की रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें क्वारंटीन किया गया था। 16 को दोबारा सैंपल में सात में एक और जमाती पाजिटिव आ गया। उसे आईसोलेशन में रखा गया। क्वारंटीन में छह जमाती थे। इस बीच सीखड़ ब्लाक के दो अन्य जमातियो को क्वारंटीन किया गया। इन आठ लोगों का तीसरा सैंपल भेजा गया।
गुरुवार की रात आठों की रिपोर्ट निगेटिव आई। इसके अलावा एक पुलिसकर्मी समेत दो की रिपोर्ट निगेटिव आई है। शुक्रवार को सभी आठ जमातियों को सर्टिफिकेट देकर छुट्टी दे दी गई। इस दौरान सीएचसी अधीक्षक संतोष कुमार सिंह, जन स्वास्थ्य विशेषज्ञ डा. अरुन कुमार वर्मा, डा. राकेश पटेल, डा. भरत यादव, डा. शिवम सिंह, डा. महेंद्र सिंह, डा. समित, डा. मफत, स्टाफ नर्स मनोज कुमार तिवारी, मोहनलाल, मिनी सिंह, विनीता सिंह, कुसुम सिंह, ललिता सिंह आदि रहे।