फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Repair of school buildings can be done under Project Alankar

Mirzapur News: प्रोजेक्ट अलंकार के तहत करा सकते हैं विद्यालय भवनों की मरम्मत

Wed, 09 Aug 2023 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Aug 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Repair of school buildings can be done under Project Alankar
मिर्जापुर। महुवरिया स्थित राजकीय इंटर काॅलेज के सभागार में मंगलवार को अशासकीय अनुदानित विद्यालयों के प्रबंधकों व प्रधानाचार्यों की बैठक हुई। इसमें विद्यालय भवनों क निर्माण व अन्य कार्यों के लिए सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक अमरनाथ सिंह ने कहा कि सरकार की तरफ से अशासकीय अनुदानित विद्यालयों के भवन निर्माण व मरम्मत के लिए प्रोजेक्ट अलंंकार योजना शुरू की गई है। इसके तहत विद्यालय भवनों के निर्माण व मरम्मत कार्य के लिए 25 लाख से 50 लाख रुपये तक धनराशि की व्यवस्था की जाती है। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत 75 प्रतिशत धनराशि की व्यवस्था राज्य सरकार करेगी और शेष 25 प्रतिशत धनराशि की व्यवस्था विद्यालय प्रबंधन को करना होगा। वे इसकी व्यवस्था जनप्रतिनिधियों की निधि अथवा इसी प्रकार के अन्य स्रोतों से करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि 500 तक की विद्यार्थियों की संख्या वाले विद्यालयों को 25 लाख रुपये तथा इससे अधिक संख्या वाले विद्यालयों को 50 लाख रुपये तक की सहायता दी जा सकती है। बैठक में विद्यालयों में शैक्षिक पंचांग के पालन कराने, पठन-पाठन व अन्य बिंदुओं पर जानकारी भी ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed