फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Reminder will be sent to get the road construction plan approved

Mirzapur News: सड़क बनाने की योजना स्वीकृत कराने को भेजा जाएगा रिमाइंडर

Thu, 08 Aug 2024 05:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2024 05:59 AM IST
विज्ञापन
Reminder will be sent to get the road construction plan approved
मिर्जापुर। चुनार से तीन किमी आगे स्थित करीब 10 औद्योगिक इकाइयों को जोड़ने वाले चुनार-उदित नगर-बड़ागांव क्षतिग्रस्त मार्ग की मरम्मत के लिए भेजे गए प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान करने के बाबत लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड-दो के अधिशासी अभियंता को शासन को रिमाइंडर भेजने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा तपोभूमि आन गंगेज वैदिक रिसार्ट की तरफ जाने वाली क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत के लिए एसडीएम की अध्यक्षता में समिति गठित की गई है।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को हुई जिला स्तरीय उद्योग की बंधु की बैठक में सीडीओ ने डीपीआरओ को दो निर्माण कंपनियों के बकाए का एक सप्ताह के अंदर भुगतान करने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान निवेश मित्र योजना के तहत विभिन्न विभागों में एक अप्रैल से 31 जुलाई तक प्राप्त 1126 आवेदन पत्रों में से 980 स्वीकृत किए जाने की जानकारी दी गई। यह भी बताया गहया कि 26 आवेदन पत्र जांच के लिए लंबित हैं। इसके अलावा 76 आवेदन पत्र विभागीय स्तर पर लंबित हैं। सीडीओ ने अधिकारियोंं को बैंकों से समन्वय बनाकर पीएमईजीपी, एमवाईएसवाई, ओडीओपी (कालीन/पीतल) योजना के तहत ऋण वितरित कराने का निर्देश दिया। बैठक में उपायुक्त उद्योग अशोक कुमार, मनोज खंडेलवाल, कल्याण अग्रहरि, अमरनाथ पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed