फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Religious conversion at the gym: The game of trapping girls in the name of friendship had started two years ago.

जिम में धर्म परिवर्तन : दो वर्ष पहले शुरू हुआ था दोस्ती के नाम पर लड़कियों को फंसाने का खेल

Thu, 22 Jan 2026 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Religious conversion at the gym: The game of trapping girls in the name of friendship had started two years ago.
देहात कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार चार जिम ट्रेनर व संचालक। स्रोत - संवाद
मिर्जापुर। जिम जाने वाली लड़कियों से दोस्ती कर उनका अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का खेल पिछले दो वर्ष से चल रहा है। पांचों जिम के ट्रेनर व संचालकों ने मिलकर ये गंदा खेल शुरू किया। लड़कियों से दोस्ती करने के लिए ये ब्रांडेड जूते, कपड़े पहनते थे। महंगे मोबाइल रखते थे। लड़कियों को भी महंगे कपड़े व जूते दिलाकर दोस्ती के जाल में फंसाते थे। फिर नजदीकियां बढ़ाकर वीडियो बना कर महिलाओं व लड़कियों को ब्लैकमेल करते थे। मामला धर्म परिवर्तन तक पहुंचा तो इस खेल का खुलासा हुआ। सूत्रों की मानें तो 50 से अधिक लड़कियों का वीडियो व अश्लील चैट आदि इन आरोपियों के पास है। जिम में जिले की प्रतिष्ठित परिवारों की महिलाएं और लड़कियां जाती थीं। यहां तक की अधिकारी भी अपनी पत्नी को लेकर जाते थे। एएसपी सिटी नितेश सिंह ने बताया कि मोहम्मद शेख अली आलम और फैसल पहले केजीएन जिम में ट्रेनर थे। वहां दो वर्ष तक काम किया। दो मही से दोनों नकहरा स्थित शंकर गिरी के बी फिट जिम में ट्रेनर के रूप में कार्य कर रहे थे। यहां भी जिम में प्रशिक्षण देेने के नाम पर लड़कियों से नजदीकियां बढ़ाते थे। उनसे प्राप्त मोबाइल व अन्य डिजिटल साक्ष्य के आधार पर जांच की जा रही है। पूछताछ में चता चला है कि कई लड़कियों के साथ ये ब्लैकमेलिंग करते थे। जांच की जा रही है। जांच के दौरान अन्य शिकायतें आती हैं तो उनकी भी प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। ट्रेनरों के दो वर्ष के सीडीआर की जांच की जाएगी। इससे पता चलेगा कि ये किसके-किसके संपर्क में है। अभी किसी सिपाही की संलिप्तता नहीं मिली है।
विज्ञापन

जिम के फंडिंग की हो रही है जांच -मिर्जापुर। जिले के जिम कांड में घिरे केजीएन और बी फिट जिम के सेट अप में लाखों रुपये खर्च किए गए हैं। ट्रेनिंग देने वाले ट्रेनर को 10 से 15 हजार रुपये मिलता है पर वो ब्रांडेड जूते, कपड़े पहनते है और महंगे मोबाइल का उपयोग करते है। दोनों ही ब्रांडेड जिम के संचालकों को लेकर भी तरह तरह की बातें चर्चा में है। उपरोक्त जिमों में पैसा लगाने वालों में जिले के प्रतिष्ठित व्यवसायी और जनप्रतिनिधियों तक के नामों की चर्चा है। पुलिस भी जिम की फंडिंग की जांच कर रही है। एएसपी सिटी नितेश सिंह ने बताया कि जिम के फंडिंग की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


जिम के भवन और मानक की भी होगी जांच -मिर्जापुर। एएसपी सिटी नितेश सिंह ने बताया कि जिम के भवन और मानक की भी जांच की जाएगी। भवन कामर्शियल है या नहीं। जिस जिम में महिलाएं जाती हैं, वहां महिला ट्रेनर की तैनाती है या नहीं आदि मानकों की जांच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिम में धर्म परिवर्तन : पांचवां जिम भी सील, चारों आरोपी गए जेल
मिर्जापुर। शहर, कटरा और देहात कोतवाली क्षेत्र स्थित पांच जिम में धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार चार आरोपियों का बुधवार को चालान कर जेल भेज दिया। पांचवां जिम भी सील कर पुलिस दो-तीन लाेगाें को उठाकर पूछताछ में जुटी है। देहात कोतवाली में तहरीर देने वाली युवती ने बताया कि वह नकहरा स्थित बी फिट जिम जाती थी। वहां ट्रेनर मो. शेख अली जिम सीखाने के बहाने उससे नजदीकियां बढ़ाईं। प्रेम का नाटक कर उसके साथ अश्लील हरकत की थी। आपत्तिजनक फोटो, वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल कर पैसे लिए। बार-बार पैसे की डिमांड करता था। जबरदस्ती धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम धर्म अपनाने के लिए दबाव बनाया। कई बार बुर्के में फोटो खिंचवाया और घर पर पांच टाइम नमाज पढ़ने को कहता था। उसे दरगाह पर ले जाकर कलमा पढ़कर धर्मांतरण करवाया था। इसमें कई और लोग भी शामिल हैं जो जिम में आने वाली लड़कियों पर धर्मांतरण का दबाव बनाते थे। मो. शेख अली आलम के साथ फैजल और फैसल के साथी शामिल है। मामले में पुलिस ने छानबीन की तो गिरोह के तार केजीएन जिम के तीन शाखा और आयरन फायर जिम से जुड़े मिले। एक युवती ने इन जिम संचालकों के खिलाफ ब्लैकमेल करने और धर्म परिवर्तन का आरोप लगाया। दोनों युवतियों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने मोहम्मद शेख अली आलम निवासी नटवां मिल्लत नगर कोतवाली कटरा, फैजल खान निवासी गोसाई तालाब मस्जिद के पास कोतवाली शहर को गिरफ्तार किया गया। उनसे प्राप्त मोबाइल व अन्य डिजिटल साक्ष्य संकलन करते हुए दो अन्य आरोपी जहीर व सादाब को गिरफ्तार किया। बुधवार को चारों आरोपियों का चालान कर जेल भेजने के साथ ही पुलिस ने केजीएन-1, केजीएन-2, केजीएन-3, आयरन फायर और बी फिट जिम को सील कर दिया। मामले में पूछताछ के लिए पुलिस ने दो से तीन लोगों को उठाया है। पूछताछ में घटना में शामिल अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी होनी है।

जहीर का भाई और जीजा चलाते हैं केजीएन जिम, पिता थे हेड कांस्टेबल
मिर्जापुर। एसओजी प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि केजीएन जिम को तीन भाई और उसका जीजा संचालित करते है। इसमें शहर कोतवाली क्षेत्र के महुवरियां स्थित केजीएन-1 जिम है। जिसका संचालन जहीर करता है। नारघाट के पास केजीएन-2 जिम है। संचालन जहीर का भाई असफाक उर्फ लकी खां करता है। बेलतर स्थित केजीएन-3 जिम का संचालन इनका जीजा सादाब करता है। जहीर का बड़ा भाई इमरान है। पहले ये भी जिम संचालन मेें सहयोग करता था पर अब प्लाॅटिंग के कार्य में जुड़ा है। कटरा कोतवाली में इमरान पर जमीन विवाद की प्राथमिकी दर्ज है। इसकी भी हिस्ट्रीशीट खोली जाएगी। जहीर के पिता इसराद 39वीं बटालियन पीएसी में हेड कांस्टेबल थे। सभी बाहर के रहने वाले है। अब मिर्जापुर में बस गए है। इसमें जहरीर और उसके जीजा सादाब की गिरफ्तारी की जा चुकी है। अन्य के बारे में जांच की जा रही है। आयरन फायर और बी फिट जिम संचालकों और ट्रेनर की भी जांच की जा रही है। आयरन फायर जिम का संचालक फरीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed