फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Relax in the field of 16 policemen, including eight policemen, outpost in -charge

Mirzapur News: आठ थानाध्यक्षों समेत 16 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल, चौकी प्रभारी लाइन हाजिर

Sun, 23 Jun 2024 03:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
Relax in the field of 16 policemen, including eight policemen, outpost in -charge
मिर्जापुर। लोकसभा चुनाव बीतने के बाद पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने जिले में बड़ा फेरबदल किया है। उन्होंने जिले के आठ थानाध्यक्षों समेत 16 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। विंध्याचल, कटरा कोतवाली, देहात कोतवाली, चुनार, हलिया, राजगढ़, कछवां, लालगंज के थानाध्यक्ष बदले गए हैं। चौकी प्रभारी फतहां जयप्रकाश शर्मा को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षक चंद्र प्रकाश पांडेय को प्रभारी डॉयल-112 से हटाकर विंध्याचल थानाध्यक्ष, उप निरीक्षक दयाशंकर ओझा को विंध्याचल थानाध्यक्ष से अपराध शाखा विवेचना सेल में भेजा है। निरीक्षक अजीत कुमार सिंह को पुलिस लाइन से कटरा कोतवाल, निरीक्षक अजय कुमार सेठ को कटरा कोतवाल से देहात कोतवाल, निरीक्षक राणा प्रताप यादव को देहात कोतवाल से प्रभारी डॉयल-112 प्रकोष्ठ बनाया गया है। निरीक्षक त्रिवेणीलाल सेन को अपराध शाखा से कछवां थानाध्यक्ष, कछवां थानाध्यक्ष उप निरीक्षक संजीत बहादुर सिंह को अपराध शाखा विवेचना सेल में भेजा गया है। निरीक्षक अमित कुमार मिश्रा को प्रभारी नारकोटिक्स सेल से चुनार थानाध्यक्ष, निरीक्षक नरेंद्र कुमार सिंह को चुनार थानाध्यक्ष से अपराध शाखा विवेचना सेल, उप निरीक्षक अमित कुमार को पीआरओ व मीडिया सेल से थानाध्यक्ष राजगढ़, उप निरीक्षक संजय कुमार सिंह को प्रभारी स्वाॅट से थानाध्यक्ष लालगंज बनाया गया है। उप निरीक्षक अजीत कुमार थानाध्यक्ष लालगंज से अपराध शाखा विवेचना सेल, उप निरीक्षक वीरेंद्र सिंह को थानाध्यक्ष राजगढ़ से पुलिस लाइन, उप निरीक्षक विष्णु प्रभा सिंह को थानाध्यक्ष हलिया से अपराध शाखा विवेचना सेल, निरीक्षक वीरेंद्र सिंह को अतिरिक्त निरीक्षक थाना चुनार से थानाध्यक्ष हलिया, निरीक्षक राजीव कुमार सिंह को अतिरिक्त निरीक्षक थाना जिगना से प्रभारी स्वाॅट व एसओजी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed