फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Relates to the distance between government and the public

मिटेगी सरकार और जनता के बीच की दूरी

Mon, 01 Feb 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो/अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Mon, 01 Feb 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
Relates to the distance between government and the public
भाजपा  कार्यकर्ताआें ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रेडियो व दूरदर्शन पर प्रसारित हो रहे मन की बात को जनता के साथ मिलकर सुना। कार्यकर्ताओं ने कहा कि समय-समय पर जनता से संवाद होने का अवसर सरकार और जनता के बीच की दूरी को मिटाता है।
विज्ञापन


बरौंधा कचार स्थित चाय की दूकान पर भाजपा कार्यकर्ता जुटे और चाय की चुस्कियों के बीच मन की बात सुनी और उस पर चर्चा की।

कार्यक्रम उपरांत हुई सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष बालेंदु मणि त्रिपाठी ने कहा कि देश में ऐसा पहला अवसर है कि कोई प्रधानमंत्री आकाशवाणी व दूरदर्शन के माध्यम से अपनी मन की बात करते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य सबका साथ सबका विकास है। पूर्व सांसद रामसकल ने कहा कि गांव, गरीब व किसानों के लिए सरकार की योजना उन्हें लाभान्वित कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संचालन नगर अध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी ने किया। इस दौरान लाल बहादुर सिंह, ओमकार यादव, रमेश दूबे, राजेंद्र सिंह, शैलेंद्र आदि रहे।

लालडिग्गी स्थित विहिप के पूर्व प्रदेश संगठन मंत्री मनोज श्रीवास्तव के आवास पर भी कार्यक्रम सुना गया। मझवां विधानसभा के अर्जुनपुर अघौली ग्राम में मोदी जी के मन की बात समस्त ग्रामवासियाें के साथ चाय पर सुनी गई।
नगर के ग्रीनलैंड कालोनी में ग्रामीणों, मजदूरों एवं महिलाआें

ने भाजपा नेता राजेश सिंह के साथ बैठ कर प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सुना। इसके उपरांत भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य राजेश सिंह ने कहा कि मन की बात के माध्यम से मोदी सरकार ने विश्व भर में भारत को विश्व गुरू बनाने की दिशा में कदम उठाया है।

भाजपा नेता राजेश सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के मन की बात को देश के प्रत्येक नागरिकों ने दिल से स्वीकार किया है। 

छानबे संवददाता के अनुसार विकास खंड छानबे के दो स्थानों पर ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आकाशवाणी पर प्रसारित मन की बात कार्यक्रम को सुना।

भाजपा छानबे मंडल की ओर से बरबटा गांव स्थित श्रीराम जानकी मंदिर पर जुटे ग्रामीणों ने मन की बात कार्यक्रम को सुना। इस दौरान स्वामी नाथ सिंह, जय सिंह, विकलेश सिंह, राजेंद्र प्रसाद पाठक, लक्ष्मी नारायण, अशोक, सुजीत आदि रहे।


उधर भाजपा गैपुरा मंडल की ओर से सर्रोईं में नवनीत तिवारी के आवास पर कार्यक्रम को सुना। इस दौरान मनोज जायसवाल, शिवचंद्र मिश्र, रामअवध पांडेय, भरत सिंह, संजीव निषाद, कमलेश दूबे, पिंटू सिंह, विनोद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed