फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Record of devotees visiting Vindhyachal on new year streets resounded with jai mata di

Mirzapur: नव वर्ष पर विंध्याचल में बना श्रद्धालुओं के दर्शन करने का रिकॉर्ड, माता के जयकारे से गूंजीं गलियां

Sun, 01 Jan 2023 08:55 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 01 Jan 2023 08:55 PM IST
सार

नव वर्ष के पहले दिन रविवार को मां विंध्यवासिनी धाम दर्शनार्थियों से पटा रहा। सात लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने मां विंध्यवासिनी के दर्शन किए। 

विज्ञापन
Record of devotees visiting Vindhyachal on new year streets resounded with jai mata di
विंध्यधाम में लगी कतार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नव वर्ष के पहले दिन रविवार को मां विंध्यवासिनी धाम दर्शनार्थियों से पटा रहा। पांच लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने मां विंध्यवासिनी के दर्शन किए। यह एक रिकॉर्ड है। मंगला आरती से पहले ही गर्भगृह की ओर जाने वाले मार्ग श्रद्धालुओं से भरे रहे। विभिन्न प्रकार के फूलों और रत्न जड़ित आभूषणों से श्रृंगार के बाद मां के भव्य स्वरूप की झलक पाने के लिए श्रद्धालु उत्साहित दिखे।

विज्ञापन


भोर से ही विंध्य धाम के विभिन्न गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। गंगा स्नान के बाद मंदिर से जुड़े विभिन्न गलियों के रास्ते में भक्त हाथों में नारियल, चुनरी, माला, फूल व प्रसाद लिए कतार में लगे रहे। माता के जयकारे से धाम की समस्त गलियां गूंजती रहीं।
विज्ञापन


किसी ने गर्भगृह तो किसी ने झांकी से ही मां विंध्यवासिनी के दिव्य स्वरूप के दर्शन किए। मंदिर की छत पर भी साधक ध्यान में लगे रहे। श्रद्धालुओं ने मंदिर में विराजमान अन्य देवी-देवताओं कि दर्शन किए। कुंड तक पहुंचकर हवन व अनुष्ठान किया। दर्शन व पूजन का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

माता काली व अष्टभुजा देवी के दर्शन किए

Record of devotees visiting Vindhyachal on new year streets resounded with jai mata di
विंध्याचल - फोटो : अमर उजाला
नव वर्ष पर रविवार को त्रिकोण मार्ग भी भक्तों से गुलजार रहा। मां विंध्यवासिनी के दर्शन बाद अधिकांश भक्तों ने माता काली और अष्टभुजा देवी के भी दर्शन किए। कोई पैदल तो कई ने वाहनों से काली खोह स्थित मंदिर पहुंचकर माता काली के दर्शन किए।  

चुनार किला पहुंची पर्यटकों की भीड़

Record of devotees visiting Vindhyachal on new year streets resounded with jai mata di
चुनार किला पहुंची पर्यटकों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

नव वर्ष पर लोगों ने देवी-देवताओं के दर्शन-पूजन के साथ ही पर्यटन स्थलों पर पहुंचकर आनंद लिया। गंगा तट पर स्थित चुनार के ऐतिहासिक किला में आसपास के इलाकों के अलावा प्रयागराज, वाराणसी, सोनभद्र, चंदौली, संत रविदास नगर, गाजीपुर, जौनपुर आदि स्थानों से काफी संख्या में पर्यटक पहुंचे। 

चुनार किला में पर्यटकों ने रानी सोनवा का मंडप, विशाल योगी बाबा भतृहरि नाथ की समाधि, विशालकाय बाउली आदि का जायजा लिया। इस दौरान पर्यटक भगवान विष्णु के पद चिन्हों की आकृति वाले दुर्ग की कारीगरी व सोनवा मंडप की नक्काशी की सराहना करते नजर आए। 

राजगढ़ मार्ग पर स्थित दुर्गा मंदिर, टेकौर स्थित मां काली मंदिर सहित अन्य मंदिरों में भी लोगों ने पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। नव वर्ष पर जरगो जलाशय क्षेत्र में भी सैलानियों की भीड़ लगी रही। परिवार के साथ वाराणसी, चंदौली, भदोही व सोनभद्र आदि जिलों के सैलानियों ने बाटी-चोखा का आनंद उठाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed