फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Recommendation for suspension of headmaster

प्रधानाध्यापक के निलंबन की संस्तुति

Tue, 22 Mar 2022 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
Recommendation for suspension of headmaster
मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक डा. फतेह बहादुर सिंह के निरीक्षण में कम्पोजिट विद्यालय खैरही लालगंज मध्याह्न भोजन योजना (एमडीएम) में छात्रों की संख्या में फर्जी अंकन मिला। इस संबंध में बीएसए गौतम प्रसाद को निर्देश दिया कि अनुपस्थित अनुदेशकों से स्पष्टीकरण प्राप्त कर नियमानुसार कार्रवाई करें। साथ ही प्रधानाध्यापक के निलंबन की भी संस्तुति की।
विज्ञापन

एडी बेसिक ने कम्पोजिट विद्यालय खैरही लालगंज का मंगलवार को सुबह निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नामांकित 145 बच्चों के सापेक्ष केवल 87 बच्चे उपस्थित मिले। प्रधानाध्यापक द्वारा 115 बच्चों का उपस्थित पंजिका पर अंकन किया गया था। अधिक छात्रों का उपस्थित अंकन करने के संबंध में प्रधानाध्यापक से पूछने पर संतोषजनक उत्तर नहीं मिला। विद्यालय में काफी गंदगी थी। पूर्व माध्यमिक विद्यालय बामी लालगंज में 329 बच्चे नामांकित मिले, इसके सापेक्ष 201 बच्चे उपस्थित मिले। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में अनुदेशक मुलायम सिंह यादव तथा अनुदेशक बीनू देवी अनुपस्थित मिली। एमडीएम में दाल-चावल बनते मिला। कार्रवाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed