फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Reaching the station and bus depot is an ordeal; potholes are aggravating back pain.

Mirzapur News: स्टेशन, रोडवेज तक पहुंचने में छूट रहे पसीने, गड्ढे बढ़ा रहे कमर का दर्द

Mon, 20 Jul 2026 01:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Reaching the station and bus depot is an ordeal; potholes are aggravating back pain.
रेलवे स्टेशन का प्रमुख मार्ग पुरानी वीआईपी गेट नंबर एक से रेलवे स्टेशन जाने वाला मार्ग। स्रोत स - फोटो : Archive
विंध्याचल स्टेशन भव्य बना, लेकिन पहुंचने वाले चारों मार्ग ध्वस्त, जलभराव के बीच से होकर गुजरने को मजबूर लोग
विज्ञापन

मिर्जापुर। नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के रेलवे स्टेशनों तक पहुंचने वाले मार्गों की स्थिति दयनीय है। रेलवे स्टेशन और रोडवेज तक पहुंचने गड्ढे और जर्जर मार्ग लोगों की कमर का दर्द बढ़ा रहे हैं। अमृत भारत योजना के तहत मिर्जापुर, विंध्याचल और चुनार रेलवे स्टेशन का कायाकल्प किया गया। सुविधाएं बढ़ा कर स्टेशनों को आकर्षक बनाया गया है, लेकिन वहां तक पहुंचने वाले मार्गों की स्थिति में सुधार नहीं है।
मिर्जापुर स्टेशन का करोड़ों की लागत से कायाकल्प किया गया, लेकिन स्टेशन के बाहर की सड़क जर्जर है। लोगों को गड्ढों से होकर जाना पड़ता है। रोडवेज के बाहर सड़कों की स्थिति भी कुछ ऐसी ही है। शुक्लहां से रोडवेज होते हुए रेलवे स्टेशन तक सड़क पर कई गड्ढे हैं। जमालपुर क्षेत्र में रेलवे ओवरब्रिज के नीचे स्टेशन जाने वाला मार्ग भी गड्ढों में तब्दील है, राहगीरों को आवागमन में दिक्कत होती है।
विज्ञापन

इनसेट
विंध्याचल स्टेशन तक पहुंचने वाले चारों मार्ग बदहाल
विंध्याचल स्टेशन का 24 करोड़ रुपये की लागत से कायाकल्प हुआ है। लेकिन स्टेशन जाने वाले वाले चारों मार्ग बदहाल हैं। पुरानी वीआईपी गेट नंबर एक से रेलवे स्टेशन तक 430 मीटर लंबे मार्ग का 40 फीट चौड़ीकरण प्रस्तावित है। इसके लिए बजट जारी हो चुका है, लेकिन तीन वर्ष से निर्माण कार्य लंबित है। 75 मकानों को हटाने का लक्ष्य है, 11 भवनों की रजिस्ट्री शेष होने से चौड़ीकरण नहीं हो पा रहा है। वर्तमान में नाली के निर्माण का कार्य चल रहा है। सड़क के कीचड़युक्त होने से आवागमन प्रभावित है। बंगाली तिराहा से स्टेशन जाने वाले मार्ग पर नगरपालिका कार्यालय के पास 10 मीटर सड़क क्षतिग्रस्त है। वहां गिट्टी और मिट्टी डाल दी गई है। बारिश के दौरान यह हिस्सा दलदल में तब्दील हो जाता है। रोडवेज से स्टेशन जाने वाली मुख्य सड़क क्षतिग्रस्त है। वहीं बावली चौराहे से पैदल मार्ग के जरिए स्टेशन पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को सड़क पर बहते गंदे पानी और क्षतिग्रस्त इंटरलॉकिंग के बीच से गुजरना पड़ता है। सड़क कई स्थानों पर गड्ढों में तब्दील है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनार में चौड़ीकरण कार्य से आवागमन प्रभावित
चुनार। रेलवे स्टेशन जाने वाले मार्ग का चौड़ीकरण हो रहा है। यह सड़क तीन-चार वर्ष पूर्व बनी थी। मार्ग के दोनों ओर 20-20 फीट भूमि का अधिग्रहण कर चौड़ीकरण किया जा रहा है। निर्माण कार्य से आवागमन बाधित न हो, इसके लिए सड़क के एक हिस्से में खोदाई कर कार्य किया जा रहा है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। हालांकि रेलवे स्टेशन तक जाने वाले मार्ग की स्थिति सामान्य है।
इनसेट
जिगना में स्टेशन मार्ग गड्ढों में तब्दील
जिगना। गैपुरा चौराहे से रेलवे स्टेशन तक जाने वाली एक किलोमीटर सड़क गड्ढायुक्त है। गोडसे बाजार से स्टेशन तक जाने वाली एक किलोमीटर से अधिक की सड़क खराब है। लोगों का कहना है कि दो वर्ष पूर्व मरम्मत कराई गई थी। जिगना बस स्टेशन से रेलवे स्टेशन तक जाने वाला 500 मीटर मार्ग और उत्तर दिशा की ओर ओवरब्रिज से स्टेशन तक जाने वाली सात मीटर चौड़ी सड़क भी गड्ढों में तब्दील है। इस सड़क की मरम्मत तीन वर्ष पूर्व हुई थी।
00000000000000000
सक्तेशगढ़ स्टेशन मार्ग बदहाल, गुरु पूर्णिमा पर होगी भीड़
सक्तेशगढ़। गुरु पूर्णिमा पर 29 जुलाई को सक्तेशगढ़ स्थित परमहंस आश्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में सक्तेशगढ़ स्टेशन से आश्रम तक जाने वाला एकमात्र संपर्क मार्ग जर्जर और कीचड़युक्त होने से ग्रामीणों और श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव के सूर्य कमल सिंह और मोहन सिंह ने बताया कि पुरानी पुलिस चौकी से सक्तेशगढ़ स्टेशन तक पहुंचने के लिए केवल एक संकरी पगडंडी है। लगातार बारिश से यह मार्ग पूरी तरह कीचड़युक्त है, पैदल चलना भी मुश्किल है।
वर्जन
विंध्याचल स्टेशन जाने वाला एक मार्ग पीडब्ल्यूडी का है, जहां चौड़ीकरण और नाली निर्माण का कार्य चल रहा है। 100 मीटर के दायरे में 11 मकानों की रजिस्ट्री शेष है। अन्य मार्गों के गड्ढे भरने के लिए एस्टीमेट भेजा गया है। अभी पूरा बजट नहीं मिला है। 20 लाख रुपये का बजट है, जिससे कुछ स्थानों पर गड्ढों की पैचिंग कराई गई है।

अशोक कुमार, अधिशासी अभियंता,लोक निर्माण विभाग

रेलवे स्टेशन का प्रमुख मार्ग पुरानी वीआईपी गेट नंबर एक से रेलवे स्टेशन जाने वाला मार्ग। स्रोत स

रेलवे स्टेशन का प्रमुख मार्ग पुरानी वीआईपी गेट नंबर एक से रेलवे स्टेशन जाने वाला मार्ग। स्रोत स- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed