फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   RBSK team screening 2200 children

आरबीएसके टीम ने 2200 बच्चों का किया स्क्रीनिंग

Mon, 01 Feb 2021 09:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 09:50 PM IST
विज्ञापन
RBSK team screening 2200 children
मिर्जापुर। आरोग्य मेले का आयोजन जिले के स्वास्थ्य व उपस्वास्थ्य केन्द्रों पर आयोजित किया जा रहा है। इसी आरोग्य मेला से एक बच्चे का नई जिंदगी मिली है। टेलीमेडिसिन के माध्यम से बच्चे का आपरेशन किया गया अब वह पूरी तरह से स्वस्थ है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय बाल किशोर कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. अजय ने बताया कि नव वर्ष की शुरूआत में टीम ने सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों के विभिन्न प्रकार के बीमारियों की जांच की। इसमें टीम ने 2200 बच्चों की स्क्रीनिंग की। मानक के अनुरूप नहीं मिलने वाले बच्चों को मंडलीय चिकित्सालय स्थित एनआरसी सेंटर भेजा गया। कार्यक्रम के संयोजक विनय सिंह ने बताया कि जब टीम जमालपुर के आंगनबाड़ी केंद्र पर पहुंची तो सरिता पत्नी महेश के नौ माह के बच्चे कान्हा को जन्मजात दिल में छेद पाया गया। इसपर उसे हर रविवार को आयोजित होने वाले आरोग्य मेले के बारे में बताया गया। आरोग्य मेले पर आने पर वहां पर उपस्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जमालपुर के डॉ. राजन ने अपनी देखरेख में टेलीमेडिसिन के माध्यम से सफलता पूर्वक उसका आपरेशन किया। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पीडी गुप्ता ने डाक्टर की सराहना की। बताया कि इस तरह के बच्चों में जन्मजात दोषो का प्रतिशत चार है। जिसमें से एक प्रतिशत बच्चों के दिल में जन्मजात दिल के छेद के साथ ही जन्म लेते है। दिल में छेद से प्राय: बच्चों में सबसे ज्यादा लक्षण हाथ, पैर, जीभ का नीला पड़ जाना ठीक तरह से सास न ले पाना और मां का दूध भी ठीक तरीके से पी न पाना एवं खेल कूछ में जल्दी थक जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed