फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Raw house collapsed due to rain, couple injured

बारिश से कच्चा मकान गिरा, दंपती घायल

Fri, 20 Aug 2021 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Raw house collapsed due to rain, couple injured
कछवां थाना क्षेत्र के दियांव गांव में शुक्रवार की सुबह बारिश के कारण मिट्टी का मकान भरभराकर गिर गया। जिससे मलबे में दंपती दबकर घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने मलबा हटवाकर घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भेजवाया। जहां हालत गंभीर होने पर उनको ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

बीते दिनों लगातार बारिश के चलते कच्चें मकानों पर आफत आई थी। दो दिनों से हुई बरसात ने फिर मुसीबत बनी। कछवां थाना क्षेत्र के दियांव गांव निवासी मालिक शंकर राम अपनी पत्नी के साथ बृहस्पतिवार की रात खाना खाने के बाद सोने चले गए। सुबह चार बजे के करीब कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। कच्चे मकान में सो रहे दंपती मलबे में दब गए। शोर सुनकर गांव के लोग इकट्ठा हुए। मलबा हटाने का प्रयास करने के साथ पुलिस को सूचना दिया। सूचना पर पहुंची कछवां थाने की पुलिस ग्रामीणों की मदद से घायल मालिक शंकर राम (55) और उनकी पत्नी उर्मिला (50) को मलबे से निकालकर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां हालत गंभीर होने पर उनको ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए भेज दिया गया। घटना के बाद कोई राजस्वकर्मी गांव में नहीं पहुंचा। ग्रामीणों ने गरीब दंपती का उपचार कराने और उनको मुआवजा दिलाने की मांग है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed