फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Sonbhadra Accident News Three people including two brothers died and one injured gone to celebrate birthday

दर्दनाक हादसा: जन्मदिन मनाने बाइक से निकले थे चार युवक, हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन की मौत; एक गंभीर

Fri, 26 Dec 2025 10:59 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Fri, 26 Dec 2025 10:59 AM IST
सार

Sonbhadra News: सोनभद्र जिले में दर्दनाक हादसा हुआ। रॉबर्ट्सगंज-खलियारी मार्ग पर लसड़ा गांव के पास सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। सभी युवक जन्मदिन मनाने के लिए बाइक से गए थे। वापस लौटते समय हादसा हुआ। 

विज्ञापन
Sonbhadra Accident News Three people including two brothers died and one injured gone to celebrate birthday
हादसे के बाद रोते- बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र जिले के रॉबर्ट्सगंज-खलियारी मार्ग पर लसड़ा गांव के पास बृहस्पतिवार की देर शाम सड़क हादसे में बाइक सवार सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौत हो गई। हादसे में चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हुआ। उसे प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। चारों युवक मिर्जापुर के राजगढ़ के निवासी थे। वह जन्मदिन मनाने रॉबर्ट्सगंज क्षेत्र स्थित ननिहाल आए थे।
विज्ञापन


कैसे हुआ हादसा
मिर्जापुर के राजगढ़ निवासी रमेश शर्मा का पुत्र रवि (24) मुंबई में रहकर काम करता था। दो दिन पहले वह घर आया था। बृहस्पतिवार को उसके छोटे भाई मनीष (22) का जन्मदिन था। मनीष रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के कुसुम्हा स्थित ननिहाल में रहता था। उसका जन्मदिन मनाने के लिए रवि, अपने चचेरे भाई अविनाश (19) और रिश्तेदार राजगढ़ के ही दरबान निवासी शुभम (18) को लेकर बाइक से कुसुम्हा आया। यहां से मनीष को लेकर चारों एक ही बाइक से राजगढ़ लौट रहे थे। 
विज्ञापन




लसड़ा गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे खड़ी बांस लदे ट्रैक्टर- ट्राली में उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में चारों युवक गंभीर रूप से घायल हुए। घटना के तुरंत बाद मौके पर पहुंची एंबुलेंस से सभी को मेडिकल कॉलेज लोढ़ी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने रवि, मनीष और शुभम को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; UP: युवक को पीटकर दीवार से लड़ाते रहे सिर, गोली मारी, हाथ काटा फिर पोखरे में फेंका शव; खौफनाक हत्याकांड
 
अविनाश की हालत गंभीर देख उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। कोतवाल माधव सिंह ने बताया कि तीन युवकों की हादसे में मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed