फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Rats burrowed, the embankment broke, and 12 bighas of crops were submerged.

Mirzapur News: चूहों ने बनाया बिल, तटबंध टूटा, 12 बीघा फसल डूबी

Sun, 04 Jan 2026 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Rats burrowed, the embankment broke, and 12 bighas of crops were submerged.
सर्रोईबाबू में नहर तटबंध टूटने से फसलें डूबी घरों तक पहुंचा पानी।-संवाद।
जिगना। चूहों के बिल बनाने से बेलन नहर प्रखंड की मांडा रजबाहा नहर का तटबंध शुक्रवार की रात आठ बजे टूट जाने से छानबे क्षेत्र के सर्रोई बाबू में 12 बीघा से ज्यादा गेहूं, सरसों की फसल डूब गई। कई मकानों तक भी पानी पहुंच गया है। किसानों ने फसल के नुकसान की जांच कराकर मुआवजा दिए जाने की मांग की है। ग्राम पंचायत रायपुर के सर्रोईबाबू में जब भी नहर में पानी छोड़ा जाता है अक्सर तटबंध टूट जाता है। इससे लोगों का काफी नुकसान होता है। ग्राम प्रधान संतोष कुमार तिवारी व विरेंद्र सेठ ने बताया कि शुक्रवार की रात आठ बजे गांव के सामने नहर का तटबंध टूट गया। इसकी सूचना बेलन नहर प्रखंड के अवर अभियंता को दी गई। इसके बाद भी रात में न तो नहर का पानी बंद किया गया न ही कोई उपाय किया गया। पूरी रात पानी बहने से गांव के चारों तरफ खेत पानी में डूब गए। पानी खलीफा, महेंद्र कुमार, मुख्तार, जिलबोधन, राजेंद्र वर्मा के मकानों तक पहुंच गया। गांव निवासी दरोगा अली, नान्हक वर्मा, रमेश वर्मा, किशन गुप्ता, बिष्णु, सीताराम, लालचंद, मनीराम, विजयेंद्र, मोहन व महेश आदि की बोई गई गेहूूं, सरसों, अरहर की फसल पानी में डूब गई। शनिवार को सुबह 10 बजे सिंचाई विभाग का मेठ तीन मजदूर लगाकर तटबंध को ठीक तो कराया है लेकिन वह किसी भी समय टूट सकता है। किसानों में इस बात का रोष है कि नहर विभाग के अधिकारी हर वर्ष तटबंध टूटने की समस्या से अवगत हैं। बावजूद कोई ठोस उपाय नहीं कर रहे। इससे किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसानों ने उच्चाधिकारियों से मामले की जांच कर बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed