फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Ration card of 16 hundred beneficiaries of the district will be canceled

जिले के 16 सौ लाभार्थियों का राशन कार्ड निरस्त होगा

Fri, 03 Sep 2021 10:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
Ration card of 16 hundred beneficiaries of the district will be canceled
मिर्जापुर। जिले में राशन कार्ड का लाभ उठा रहे 16 सौ लाभार्थियों का राशन कार्ड निरस्त करने की तैयारी चल रही है। निरस्तीकरण के पहले उनकी जांच की जा रही है ताकि कोई पात्र लाभार्थी कहीं इसकी चपेट में न आ जाए।
विज्ञापन

लखनऊ मुख्यालय से जिला पूर्ति कार्यालय को 16 सौ ऐसे लाभार्थियों की सूची भेजी गई है जिन्होंने इस वर्ष तीन लाख रुपये से अधिक मूल्य का गेहूं व धान सरकारी क्रय केंद्रों पर बेचा है। शासन ने एनआइसी के माध्यम से अपात्रों की सूची जारी करते हुए ऐसे लाभार्थियों की जांच कराई। जांच के बाद जिले में 16 सौ ऐसे लाभार्थी चिह्नित किए गए। जिला प्रशासन ने कार्रवाई के लिए कहा है।एनआइसी लखनऊ द्वारा सभी जिलों को अपात्र राशनकार्ड धारकों की सूची भेजी गई। इसमें से सिटी में 41, पहाड़ी में 34, छानबे में सर्वाधिक 491, कोन में चार, मझवां में 12 और कछवां ब्लाक में केवल एक सहित 583 अपात्र व्यक्तियों की सूची भेजी गई। इसमें से जांच के बाद सिटी में 40, पहाड़ी में 33, छानबे में 419, कोन में चार, मझवां में 11 और कछवां में एक अपात्र व्यक्ति का राशन कार्ड निरस्त कर दिया गया। हालांकि सत्यापन के दौरान 76 कार्डधारक पात्र मिले। बताया गया कि सत्यापन की कार्रवाई अभी चल रही है।
विज्ञापन

नियमानुसार तीन लाख रुपये से अधिक का गेहूं, धान सरकारी क्रय केंद्रों पर बेचने वाले किसान योजना के लिए अपात्र है। जिले में सरकारी क्रय केंद्रों पर तीन लाख रुपये या उससे अधिक का गेहूं, धान बेचने वाले कई लोग राशन कार्ड से खाद्यान्न प्राप्त कर रहे हैं। उनको चिह्नित करते हुए कार्रवाई की जा रही है। - उमेशचंद्र, जिला पूर्ति अधिकारी,
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed