फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Rape case registered against husband on court orders

Mirzapur News: न्यायालय के आदेश पर पति के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज

Thu, 07 Dec 2023 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Dec 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Rape case registered against husband on court orders
हलिया। न्यायालय के आदेश पर हलिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पति के खिलाफ बुधवार को दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

महिला ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की थी। महिला ने आरोप लगाया कि पति से अलग रहती है। जिसका मुकदमा परिवार न्यायालय में चल रहा है। मायके में रह कर गुजर कर रही है। बीते 29 जुलाई को पति ने घर में घुसकर जबरन शारीरिक संबंध बनाया। विरोध करने पर अपशब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर महिला की तहरीर पर पति के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष विष्णु प्रभा सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर महिला के पति के खिलाफ दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed