{"_id":"614cc7728ebc3e0dd378a510","slug":"ranked-17th-in-the-top-priority-program-mirzapur-news-vns61333155","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्वोच्च प्राथमिकता कार्यक्रम में 17 वें स्थान पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्वोच्च प्राथमिकता कार्यक्रम में 17 वें स्थान पर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन के सर्वोच्च प्राथमिकता कार्यक्रम के तहत जिले को इस माह जारी रेटिंग में अगस्त के लिए 17 रेटिंग प्राप्त हुई है। जिले को 20 स्थानों का लाभ हुआ है। जुलाई में जिले की यह रेटिंग 37वें स्थान पर थी।
अगस्त माह में मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने बैठक कर के जिले की मुख्य विकास अधिकारी व अन्य अधिकारियों को इसमें सुधार लाने का निर्देश दिया गया था। विभागों के अधिकारियों व मंडलीय अधिकारियों ने निरंतर समीक्षा व विभागीय बैठक कर भौतिक निरीक्षण व सत्यापन किया गया। इसी क्रम में जिलाधिकारी के निर्देश पर सीडीओ ने पहाड़ी विकास खंड के विभिन्न कार्यों व योजनाओं का भौतिक सत्यापन किया गया। कई कार्रवाई भी की गई। इस सुधार को इन कार्यों का परिणाम बताया जा रहा है।
खाते में भेजी गई सहायता राशि
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ड्यूटी के दौरान कोविड-19 के चलते जिन कर्मचारियों की मृत्यु हो गई थी। इसमें से 19 कर्मचारियों के नामिनी के खाते में 30-30 लाख रुपये भेज दिए गए हैं। ग्राम्य विकास विभाग के कर्मचारी सुनील कुमार सिंह की कार्रवाई चल रही है। खनन अधिकारी पीके सिंह व आरटीओ प्रवर्तन ओपी सिंह सहित 19 कर्मचारियों की कोविड-19 के चलते मृत्यु हुई थी। सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचायत अवधेश मिश्रा ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग ने इन 19 मृतक कर्मचारियों के नामिनी के खाते में 30-30 लाख रुपये की अनुग्रह राशि के लिए पांच करोड़ 70 लाख की धनराशि भेजी गई है।