फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Rani Nishad first in 50m breast stroke

Mirzapur News: 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में रानी निषाद प्रथम

Wed, 22 Mar 2023 01:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Mar 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Rani Nishad first in 50m breast stroke
चुनार। क्षेत्र के उस्मानपुर इलाके में स्थित सुखनंदन तरण ताल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को जी-20 जिला स्तरीय महिला ओपेन तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय खेल कार्यालय के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न अंचलों से बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में रानी निषाद प्रथम, सागृति मौर्या द्वितीय व प्रीति यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। दो सौ मीटर फ्री स्टाइल स्ट्रोक में अर्चना निषाद प्रथम, पूजा निषाद द्वितीय व रीतु निषाद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।इसी तरह 50 मीटर बैक स्ट्रोक में कलावती निषाद प्रथम, प्रीति यादव द्वितीय व पूजा निषाद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सौ मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में अनामिका साहनी प्रथम, रानी निषाद द्वितीय व सागृति मौर्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा 50 मीटर बटर फ्लाई स्ट्रोक में अनामिका साहनी प्रथम, बंदना साहनी द्वितीय व अर्चना निषाद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को पूर्व विधायक सुचिस्मिता मौर्य व क्षेत्रीय खेल अधिकारी भानु प्रसाद ने पुरस्कार व प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष आभा सिंह, पूर्व पालिकाध्यक्ष रेखा वर्मा, स्वीमिंग कोच मनोज कुमार, विजय वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed