{"_id":"6ac401a06e4dd7276108f4e2","slug":"rani-durgavatis-valor-and-sacrifice-were-commemorated-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-162542-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: रानी दुर्गावती के शौर्य और त्याग को किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: रानी दुर्गावती के शौर्य और त्याग को किया याद
विज्ञापन
वीरांगना रानी दुर्गावती की जयंती पर मंचासीन मुख्य अतिथि व अन्य।-सोशल मीडिया।
नुनौटी में गोंड समाज ने धूमधाम से मनाई जयंती, शिक्षा और एकजुटता का लिया संकल्प
सक्तेशगढ़। राजगढ़ ब्लॉक के नुनौटी स्थित पूर्व कोदवारी में गोंड समाज की ओर से वीरांगना रानी दुर्गावती की जयंती धूमधाम से मनाई गई। मुख्य अतिथि रामू सिंह गोंड ने रानी दुर्गावती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
उन्होंने कहा कि रानी दुर्गावती ने अदम्य साहस और वीरता से देश व समाज के लिए मिसाल कायम की। विपरीत परिस्थितियों में भी उन्होंने आत्मसम्मान से समझौता नहीं किया। उनका जीवन साहस, संघर्ष और नारी शक्ति की प्रेरणा देता है। उन्होंने समाज के लोगों से शिक्षा, एकजुटता और सामाजिक जागरूकता के लिए आगे आने तथा नई पीढ़ी को रानी दुर्गावती के गौरवशाली इतिहास से परिचित कराने का आह्वान किया।
इस दौरान रानी दुर्गावती के जयकारे गूंजते रहे। लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर बालकुमार यादव, अजय कुमार, अश्वनी कुमार, अनिल पाल, जवाहर गोंड समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।