फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Ramadan's second Friday prayer was held amid tight security

Mirzapur News: कड़ी सुरक्षा में हुई रमजान के दूसरे जुमे की नमाज

Sun, 16 Mar 2025 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Mar 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Ramadan's second Friday prayer was held amid tight security
मिर्जापुर। जिले में शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच रमजान के दूसरे जुमे की नमाज अकीदत के साथ अदा की गई। मस्जिदों के आसपास पुलिस तैनात की गई थी। अकीदतमंदों ने देश में अमन-चैन की दुआएं मांगीं।
विज्ञापन


शुक्रवार को दोपहर दो बजे तक होली का रंग चलता रहा। उसके बाद रोजेदार जुमे की नमाज के लिए निकले। दोपहर में मस्जिदों में रोजेदारों की काफी भीड़ भाड़ रही। अकीदतमंदों ने नमाज अदा करने के बाद देश की तरक्की व खुशहाली की दुआ मांगी। कहा कि अल्लाह देश में अमन व शांति के साथ तरक्की की राह पर ले जाए।
विज्ञापन

नगर के त्रिमोहानी, वासलीगंज में गंगाबाई की मस्जिद, शीशे वाली मस्जिद, संकटमोचन वाली मस्जिद, त्रिमोहानी, बल्ली का अड्डा व स्टेशन रोड के साथ ही कंतित आदि जगहों पर स्थित मस्जिदों में जुमे की नमाज अदा की गई। इमामबाड़ा में बड़ी संख्या में रोजेदारों ने जुमे की नमाज अदा की गई। मस्जिदों के पास पुलिस तैनात की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed