फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Ram-Janaki temple will be developed as a tourist center

Mirzapur News: पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा राम-जानकी मंदिर

Sun, 04 Aug 2024 03:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2024 03:30 AM IST
विज्ञापन
Ram-Janaki temple will be developed as a tourist center
अदलहाट। कोलना गांव स्थित ऐतिहासिक राम-जानकी शिव मंदिर को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की तैयारी है। मंदिर के निरीक्षण के दौरान यहां की कलाकृतियों को देखने के बाद जिलाधिकारी ने कहा कि यूपीपीसीएल से सर्वे कराकर राम-जानकी मंदिर को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन

अपने गौरवशाली इतिहास को समेटे कोलना गांव का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व भी है। दक्षिण भारतीय स्थापत्य कला शैली के इस मंदिर में श्रीराम-जानकी व लक्ष्मण के अलावा देवाधिदेव महादेव पार्वती, प्रथम पूज्य गणेश और अपने गणों के साथ विराजमान हैं। निरीक्षण के दौरान मंदिर प्रबंधन की ओर से जिलाधिकारी को मंदिर के बारे में पूरी जानकारी दी गई। बताया गया कि मंदिर का निर्माण सन 1850 में मुगलकालीन दौर में जमींदार स्व. शिव रतन महतो पुत्र स्व. भीखा राम सिंह की तरफ से कराया गया था। मंदिर की दीवारों पर फारसी में उत्कीर्ण शिलालेख आज भी इसकी गवाही देते हैं। मंदिर दो हिस्सों में हैं। एक हिस्से में मंदिर में भगवान श्रीराम परिवार के साथ यानी श्रीराम जानकी और लक्ष्मण के साथ गर्भगृह में विराजमान हैं। गर्भगृह में संगमरमर की बनी श्रीराम-जानकी व लक्ष्मण की दिव्य मूर्तियां लोगों का ध्यान अपनी ओर आकृष्ट करती हैं। गर्भगृह के बाहर हुनमान-अंगद, गरुण और तुलसी विराजमान हैं। इसी के बगल में कैलाश पर्वतवासी देवाधिदेव महादेव हैं। शिवाला की दीवारों पर भगवान विष्णु के 24 अवतारों की कलाकृतियों उत्कीर्ण हैं। मंदिर के खंभों पर हुई कारीगरी देखते ही बनती है। शिवद्वार मंदिर का इतिहास फारसी भाषा में दीवारों पर लिखा है। अंग्रेजों के शासनकाल के दौरान शिव व श्रीराम दरबार के मंदिर की कलाकृतियों की रानी विक्टोरिया ने भी तारीफ की थी। रानी विक्टोरिया ने स्व. लालू सिंह कुर्मी के परिवार को हिज हाइनेस की उपाधि प्रदान की थी। मंदिर की भव्यता का इसी से पता चलता है कि यहां पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कमला पति त्रिपाठी, पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, पूर्व प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह, पूर्व काशी नरेश, रीवा नरेश, मांडा नरेश, कुमार विजयानगरम के अलावा राजनाथ सिंह आदि यहां आ चुके हैं। निरीक्षण के दौरान रमाकांत सिंह, शिव कुमार सिंह, सत्येंद्र सिंह, चंद्रेश सिंह, प्रवीण कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed