{"_id":"70f15c6b032f06f7fcece75587820828","slug":"rally-held-for-awareness-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जागरूकता के लिए निकाली रैली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जागरूकता के लिए निकाली रैली
ब्यूरो अमर उजाला/मिर्जापुर
Updated Tue, 26 Jan 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया गया। राजकीय इंटर कालेज महुवरिया से मतदाता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर जिलाधिकारी राजेश कुमार सिंह ने रवाना किया। रैली पुलिस लाइन होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची। उसके बाद कलेक्ट्रेट से शुुरू होेकर पुन: सदर तहसील में सभा में बदल गई।
सभा में डीएम ने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस के माध्यम से लोगों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने और मतदान के दिन मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसमें बच्चें अहम भूमिका निभा सकते हैं।
जिलाधिकारी ने बच्चों को शपथ ग्रहण कराया। एसडीएम सदर रविरंजन ने कहा कि बच्चे अपने अभिभावकों को मतदान के लिए प्रेरित करें। संयोजक जीआईसी प्रधानाचार्य सीपी ओझा ने आभार जताया।
विज्ञापन
रैली में जीजीआईसी, कांशीराम बालिका विद्यालय, आर्य कन्या इंटंर कालेज, राजस्थान इंटर कालेज, शिव इंटर कालेज और एएस जुबिली इंटर कालेज के छात्रों ने प्रतिभाग किया।
सदर तहसील में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में तहसीलदार सदर आरपी सिंह, केके मिश्रा, अनिता यादव, डा. बीनारानी सिंह, डा. संजय मिश्रा आदि मौजूद रहे।
उधर, जीडी बिनानी कालेज के तत्वावधान में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डा. शशिधर शुक्ला के नेतृत्व में स्वयं सेवकों ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जागरूकता रैली निकाला और लोगों को जागरूक किया। इस दौरान प्राचार्य डा. राजीव अग्रवाल, डा. ध्रुवजी पांडेय, डा. कुसुम गुप्ता, डा. उमेश सिंह मौजूद रहे।
कलवारी स्थित राम खेलावन पीजी कालेज में छठवें राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता अभियान के तहत सोमवार को मजबूत लोक तंत्र में मतदाताओं की भूमिका विषयक कलवारी माफी एवं कलवारी खुर्द ग्राम में मतदाताओं को जागरूक किया गया।
इस दौरान प्रभारी प्राचार्य डा. केएम सिंह, डा. वीपी यादव, सीके उपाध्याय, आशीष चतुर्वेदी, डा. एके सिंह, अमरेश मिश्र आदि मौजूद रहे। लालगंज ः बापू उपरौध इंटर कालेज परिसर से सोमवार को उपजिलाधिकारी दिवाकर सिंह के नेतृत्व में जागरूकता रैली निकालकर मतदाताओं को जागरू क किया गया।
रैली विद्यालय परिसर से निकलकर विभिन्न मार्गों से होेते हुए तहसील परिसर पहुंचकर सभा के रूप में तब्दील हो गई। सभा को संबोधित करते हुए एसडीएम दिवाकर सिंह ने कहा कि राष्ट्र के प्रत्येक नागरिक को अपने मत का अधिकार संवैधानिक व्यवस्था से मिला है,
जिसका वह स्वयं मालिक है। रैली में बापू उपरौध इंटर कालेज एवं भारतीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। इस दौरान तहसीलदार विनोद सिंह, डा. धर्मजीत सिंह, नायब तहसीलदार अजय पांडेय, राजेेंद्र सिंह यादव, राजेश पांडेय मौजूद थे।