फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Rally and procession will be banned during nomination

नामांकन के दौरान रैली व जुलूस पर रहेगा प्रतिबंध

Thu, 10 Feb 2022 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Rally and procession will be banned during nomination
जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों के उम्मीदवारों के नामांकन के लिये कलेक्ट्रेट में अलग-अलग स्थान निर्धारित किये गये हैं। इस बीच बुधवार को जिला मजिस्ट्रेट प्रवीण कुमार लक्षकार ने अपर जिलाधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिव प्रताप शुक्ल व नगर मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह, सहित अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर नामांकन की तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन

उप जिला निर्वाचन अधिकारी, अपर जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि कलेक्ट्रेट परिसर के चारो तरफ तथा सभी द्वारों पर बैरिकेडिंग करायी गयी है। नामांकन प्रक्रिया 10 फरवरी से प्रारंभ होकर 17 फरवरी चलेगी। नामांकन सुबह 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि नामांकन के दौरान कक्ष में उम्मीदवार तथा उसके साथ दो प्रस्तावक कुल तीन व्यक्ति ही प्रवेश कर सकेंगे। जिस उम्मीदवार के लिये 10 प्रस्तावक अनुमन्य हैं, उसके साथ एक बार में दो प्रस्तावक ही नामांकन कक्ष में प्रवेश करेंगे। रिटर्निंग अफसर द्वारा बारी-बारी से प्रस्तावकों को बुलाया जायेगा। उन्होंने बताया कि उम्मीदवार को नामांकन के समय नए बैंक खाते का विवरण संलग्न करना होगा। यह खाता नामांकन के एक दिन पूर्व ही खोला गया हो। जिसमें किसी प्रकार का लेन देन न किया गया हो। उन्होंने बताया कि नामांकन के दौरान रैली या जुलूस पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा। प्रत्याशी नामांकन फार्म अपने से संबंधित कक्ष से सुबह 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक प्राप्त कर सकते हैं। प्रत्याशियों के समर्थकों को टीबी अस्पताल तिराहा या रमईपट्टी तिराहा पर ही रोक दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed