{"_id":"083af1fe4ee3e0b2331ca7b4ab464774","slug":"raksha-bandhan-celebrated-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात सौ बहनों का कराया सुरक्षा बीमा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात सौ बहनों का कराया सुरक्षा बीमा
मिर्जापुर (ब्यूरो)।
Updated Sun, 30 Aug 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर क्षेत्र के ग्रीनलैंड कालोनी स्थित भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य राजेश सिंह के आवास पर रक्षा बंधन पर हिंदू और मुस्लिम बहनों ने उन्हें राखी बांधकर मंगलकामना की। आसपास के इलाकों से राखी बांधने आई करीब सात सौ हिंदू-मुस्लिम बहनों को उन्होंने उपहार स्वरूप प्रधानमंत्री रक्षाबंधन सुरक्षा बीमा योजना के तहत दो लाख रुपये की पालिसी देते हुए योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर विजया बैंक ने अपना शिविर लगा रखा था।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता राजेश सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के प्रत्येक भाईयों को रक्षाबंधन पर्व पर बहनों द्वारा राखी बांधने पर भाईयों को रक्षाबंधन सुरक्षा बीमा योजना के तहत दो लाख की पालिसी देकर उनकी रक्षा के संकल्प को पूूरा करने के लिए अपील किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश की सभी बहनों की सुरक्षा का दायित्व भाईयों को सौंपते हुए उनके दायित्व का बोध कराया है। कहा कि नगर विधानसभा क्षेत्र में करीब 11 हजार बहनों को प्रथम चरण में योजना से लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया है, जिसकी शुरूआत रक्षाबंधन के दिन से की गई है। इस दौरान उन्होंने बहनों की रक्षा व सुरक्षा का संकल्प दोहराया। इस दौरान विजया बैंक के प्रबंधक सतीश कुमार, शाखा प्रबंधक शशी कुमार सिन्हा, लिपिक जितेंद्र कुमार समेत तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।