{"_id":"580a6d764f1c1bf36e70531f","slug":"rajiv-lochan-tan-thrill-water","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजीव लोचन पुलक जल तन...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजीव लोचन पुलक जल तन...
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
Updated Sat, 22 Oct 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
झांकी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
‘राजीव लोचन पुलक जल तन नयन पुलकावलि बनी। अति प्रेम हृदय लगाय अनुजहिं प्रभु त्रिभुवन धनी’। भगवान राम और लक्ष्मण अयोध्या पहुंचे और भरत-शत्रुघ्न के गले मिले तो सबके नयन डबडबा गए। श्री रामलीला पुरानी दशमी पंचायती की ओर से गुरुवार की रात भरत मिलाप की लीला हुई। झांकियों को देखने नगरवासी उमड़ पड़े।
कार्तिक कृष्ण पंचमी को परंपरानुसार भरत मिलाप तकी लीला हुई। इस मौके पर मनोहारी झांकियां निकाली गईं। झांकियां देखने के लिए सुदूर ग्रामीण इलाकों से भी हजारों लोग आए। रात आठ बजे चौबेटोला चौराहे पर श्रीरामचंद्र व भरत का मिलन हुआ। चारों भाइयों के मिलन पर लोग विभोर हो गए।
रात 10 बजे के बाद से झांकियों के निकलने का क्रम शुरू हुआ, जो सुबह 10 बजे तक चलता रहा। मनोहारी झांकियां तुलसी चौक, पेहटी का चौराहा, तेलियागंज, टटहाई रोड, पंसारी टोला, मुकेरी बाजार, लालडिग्गी, बूढ़ेनाथ रोड, त्रिमोहानी, बसनही बाजार, घंटाघर, खजांची चौराहा, गिरधर चौराहा, बदलीकटरा होती हुई वापस चौबेटोला आईं। वहां भगवान की आरती की गई।
विज्ञापन
पहले समित के पदाधिकारी झंडा लेकर चल रहे थे। उनके पीछे वशिष्ठ मुनि, कीनाराम व गणेेश जी की चौकियां थीं। झांकियों के आगे देवी प्रसाद यादव के अखाड़े दो दर्जन से अधिक बच्चे व युवा अपना करतब दिखाते चल रहे थे, वहीं मां काली, मां दुर्गा व काल भैरव की झांकी भी आकर्षण का केंद्र रहीं।
झांकियों के साथ-साथ दो हाथी, 15 डीजे, दो ढोल-ताशे, बैंडबाजा भी साथ थे। झांकियों में सर्जिकल स्ट्राइक सहित लक्ष्मण द्वारा मेघनाथ का वध, राधा-कृष्ण, श्रीराम का राज्याभिषेक, मां काली व शंकर जी का तांडव नृत्य, मेरा भारत महान, हनुमान जी द्वारा लंका दहन, हनुमान जी द्वारा सीना चीरकर राम-लक्ष्मण को दिखाना, राधा-कृष्ण का फूलों की होली, रामजी की सेना चली, बाल गणेेश का ग्रुप डांस सहित मिर्जापुर गल्ला व्यापार मंडल की झांकी दर्शकों के बीच आकर्षण का केंद्र रहीं इस दौरान समिति के अध्यक्ष कृष्ण कुमार ऊमर, मंत्री राजेंद्र प्रसाद गुप्त, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र ऊमर, उपाध्यक्ष भोलानाथ साहू, कमलेेश केशरवानी व संजय कुमार, उप मंत्री विनोद केशरवानी, मयंक गुप्ता व दीपचंद्र यादव, वस्तु व्यवस्थापक गोवर्धन नाथ ऊमर, व्यवस्था में लगे रहे। झांकियां देखने के लिए छतों पर भी भीड़ रही।