फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Rajiv Gandhi was the Prime Minister who laid the foundation for building modern India.

Mirzapur News: आधुनिक भारत के निर्माण की नींव रखने वाले पीएम थे राजीव गांधी

Fri, 21 Aug 2026 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Rajiv Gandhi was the Prime Minister who laid the foundation for building modern India.
राजीव गांधी पार्क में पूर्व प्रधानमंत्री की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उनका स्मरण करते कांग्रेस का
नगर के आवास विकास कॉलोनी स्थित राजीव गांधी पार्क में बृहस्पतिवार को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान अनुसूचित जाति के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर व पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी ने कहा कि राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माण की नींव रखने वाले दूरदर्शी नेतृत्व और युवा ऊर्जा के प्रतीक थे।
विज्ञापन

शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भगवान दत्त पाठक उर्फ राजन पाठक ने राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कहा कि राजीव गांधी 21वीं सदी के शिल्पी, पंचायतीराज सशक्तीकरण के सूत्रधार, सूचना व संचार क्रांति के जनक थे। कहा कि आधुनिक व सशक्त भारत के निर्माण में उनकी दूरदर्शी सोच और योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
विज्ञापन

कांग्रेस नेता शशि भूषण दुबे एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य व प्रवक्ता मिन्हाज अहमद छोटे खान ने कहा कि राजीव गांधीने नौजवानों को 18 साल की उम्र पूरी होने पर चुनाव में मत देने का अधिकार दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान कृष्ण गोपाल चौधरी, राजेंद्र शुक्ला चुनमुन, रमेश प्रजापति पप्पू, राजधर दुबे, विनोद तिवारी, गणेश शंकर पांडेय, अंकुर श्रीवास्तव आजाद, संतोष यादव, राजेंद्र विश्वकर्मा, मनीष दुबे आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed