फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Rajgir's death under suspicious circumstances, accused of murder

Mirzapur News: संदिग्ध परिस्थितियों में राजगीर की मौत, हत्या का आरोप

Thu, 21 Sep 2023 11:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 11:14 AM IST
विज्ञापन
Rajgir's death under suspicious circumstances, accused of murder
मिर्जापुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के नकहरा नई बस्ती के पास निर्माणाधीन भवन में काम कर रहे राजगीर की मंगलवार की रात खाना खाकर सोने के बाद तबीयत बिगड़ गई। हालत बिगड़ने पर वहां पहुंचे परिजन उपचार के लिए अस्पताल लेकर गए। जहां उपचार के दौरान बुधवार को सुबह उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि राजगीर की जहर देकर हत्या की गई है। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के जिऊती भटेवरा गांव निवासी वरन उर्फ कल्लू (40) पुत्र मिश्रीलाल राजगीर मिस्त्री थे। वे तीन माह से नकहरा नई बस्ती में निर्माणाधीम मकान में कार्य कर रहे थे। उनके साथ दो अन्य राजगीर मिस्त्री और एक मजदूर भी काम कर रहे थे। मंगलवार की रात वे खाना खाने के बाद वहीं सो गए। साथ काम कर रहे मजदूर संजय ने बताया कि मंगलवार को ठेकेदार से काम का पैसा मिला था। चारो लोग शराब पिए और अंडे का सेवन किया। रात में कल्लू की तबीयत खराब हो गई। इसकी सूचना परिजनों को दी गई। बुधवार को सुबह करीब चार बजे तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर परिजन आए और उपचार के लिए अस्पताल ले गए। जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। कल्लू के पिता मिश्रीलाल ने बताया कि उनका पुत्र ठेके पर काम कर रहा था। रात में ठेकेदार ने रोक लिया। सुबह पैसा देने की बात कहकर चला गया। पुत्र की तबीयत खराब होने पर वे सुबह उसे मंडलीय अस्पताल लेकर गए। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने आरोप लगाया कि रात में उनके पुत्र को खाने में जहर खिलाया गया और उसकी हत्या की गई है। उन्होंने आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

कल्लू तीन भाइयों में बड़े थे। उनसे दो पुत्र और एक पुत्री हैं। मौत की जानकारी मिलने पर पोस्टमार्टम हाउस पर काफी संख्या में गांव की महिलाएं पहुंच गईं। देहात कोतवाली के क्राइम निरीक्षक संदीप राय ने बताया कि राजगीर मिस्त्री की अस्पताल में मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों द्वारा लगाए गए आरोप और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed