{"_id":"61c8ae5ea640ae79416ab0e9","slug":"rajgir-dies-after-falling-from-second-floor-mirzapur-news-vns6301519175","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे मंजिल से गिरने से राजगीर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे मंजिल से गिरने से राजगीर की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिगना थाना क्षेत्र के खैरा गांव में रविवार को साढ़े तीन बजे मकान निर्माण कार्य में लगा राजमिस्त्री लकड़ी का पैठ टूटने से नीचे गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। मौत होते ही लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। मौत की सूचना से राजमिस्त्री के घर कोहराम मच गया।
जिगना थाना क्षेत्र के खैरा गांव में विजय नाथ शर्मा के मकान में दूसरे मंजिल पर रविवार को निर्माण कार्य चल रहा था। जहां पर पड़ोस के गांव बसेवरा मिश्रपुर का निवासी राजमिस्त्री राजेंद्र प्रसाद (35) पुत्र राजपति भी कार्य कर रहा था। वह दूसरे मंजिल पर लकड़ी के पैठ पर चढ़ा था। दोपहर बाद साढ़े तीन बजे लकड़ी का पैठ टूट गया। इससे राजेंद्र प्रसाद सिर के बल नीचे आंगन में आ गिरा। जिससे गम्भीर चोट होने के कारण उसकी मौत हो गई। मौत की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया । मृतक की पत्नी कौशल्या व उसके छोटे-छोटे छ बच्चों का रो-रो कर हाल बेहाल है। थाना प्रभारी विजय कुमार सरोज ने बताया कि परिजनो ने कोई सूचना नहीं दिया है। दूसरे से सूचना मिलने पर मौके पर जाकर पड़ताल किया जारहा हे। वहीं गरीब राजगिर के परिवार के लिए लोग मुआवजा की मांग कर रहे हैं। बतायाकि पैठ कमजोर होने के कारण ही घटना हुई है।