फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Raj Mishra accused of molestation expelled from Panda society and ban in Vindhyavasini temple

Mirzapur: छेड़खानी के आरोपी राज पंडा समाज से निष्कासित, विंध्यवासिनी मंदिर में पुरोहिती पर लगा बैन

Fri, 09 Jun 2023 11:00 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 09 Jun 2023 11:00 PM IST
सार

अलीगढ़ से आए विंध्याचल आए परिवार की बहू से छेड़खानी के आरोपी सपा नेता और तीर्थ पुरोहित राज मिश्रा को न्यायालय से अंतरिम जमानत मिल गई। शुक्रवार शाम श्री विंध्य पंडा समाज ने उसे छह महीने के लिए समाज से निष्कासित कर दिया। 

विज्ञापन
Raj Mishra accused of molestation expelled from Panda society and ban in Vindhyavasini temple
सपा नेता व तीर्थ पुरोहित राज मिश्रा (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ से आए विंध्याचल आए परिवार की बहू से छेड़खानी के आरोपी सपा नेता और तीर्थ पुरोहित राज मिश्रा को श्री विंध्य पंडा समाज ने छह महीने के लिए समाज से निष्कासित कर दिया है। शुक्रवार शाम को हुई बैठक में सर्व सम्मति से यह फैसला हुआ। पदाधिकारियों ने बताया कि राज मिश्रा पर छह महीने तक पुरोहिती पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। 

विज्ञापन


अलीगढ़ से एक परिवार मंगलवार को दोपहर बाद तीन बजे विंध्याचल पहुंचा था। परिवार के एक व्यक्ति ने बताया कि उनसे राज पंडा मिला था। पूजा कराने के लिए पंडा उनके परिवार के सदस्यों को अपने गेस्ट हाउस पर ले गया। गेस्ट हाउस पर बाहर शोर हो रहा था। इस पर पंडा कमरे में पूजा कराने ले गए।

विज्ञापन

गुरुवार को पुलिस ने आरोपी को किया था गिरफ्तार

उस परिवार के व्यक्ति ने बताया कि पत्नी से पूजा कराने के बाद पंडा ने कहा कि बहू से भी पूजा करा दें। इसके बाद बहू को कमरे में ले गया और दरवाजे में कुंडी लगा दी। उस व्यक्ति ने आरोप लगाया कि राज पंडा ने कमरे में बहू के साथ छेड़खानी की। तहरीर मिलने पर पुलिस ने राज पंडा के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: ऑर्नामेंटल टॉवर्स से जगमगा उठा बनारस, इन रंग-बिरंगी तस्वीरें को देख आप भी कहेंगे वाह

गुरुवार को विंध्याचल पुलिस ने आरोपी पंडा व सपा नेता कार्यकर्ता मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया था। उसे अंतरिम जमानत मिल गई थी। श्री विंध्य पंडा समाज की शुक्रवार की शाम को बैठक हुई। इसमें सर्व सम्मति से यह निर्णय लिया गया कि राज पंडा छह महीने तक पुरोहिती नहीं करेंगे। श्री विंध्य पंडा समाज के अध्यक्ष पंकज द्विवेदी ने बताया कि राज मिश्रा पर छह महीने के लिए प्रतिबंध लगाया गया है। कोर्ट के निर्णय पर आगे का फैसला किया जाएगा।

पुलिस ने की सराहनीय कार्रवाई

नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा ने कहा कि आध्यात्मिक क्षेत्र में जिस तरह का कृत्य किया गया उसको लेकर पुलिस ने सराहनीय कार्रवाई की है। श्री विन्ध्य पंडा समाज के मंत्री भानू पाठक ने कहा कि  समाज की बैठक में सर्व सम्मति से यह निर्णय लिया गया और तीर्थ पुरोहित राज मिश्रा को समाज से छह महीने के लिए निष्कासित कर दिया गया है।  शनिवार को इसका पत्र अधिकारियों को भी दिया जाएगा।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed