{"_id":"61325a108ebc3eca726e2722","slug":"railway-standing-committee-visit-to-strengthen-railways-mirzapur-news-vns609558572","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे के सुदृढ़ीकरण के लिए रेलवे की स्टैंडिंग कमेटी का दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे के सुदृढ़ीकरण के लिए रेलवे की स्टैंडिंग कमेटी का दौरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। रेल नेटवर्क के सुदृढ़िकरण व विस्तार के पर चर्चा, जरूरत सहित अन्य प्रकार के विकल्पों पर मंथन के लिए रेलवे की स्टैंडिंग कमेटी छह दिवसीय दौरे पर उत्तर प्रदेश आ रही है। इस दौरान लखनऊ, फैजाबाद, वाराणसी, मिर्जापुर, कुशीनगर के साथ ही बिहार के कुछ स्टेशनों का भी दौरा करेगी। इस दौरान पूर्वोत्तर रेलवे के अधिकारियों के साथ बैठक भी करेगी।
तीन सितंबर से शुरू हुए दौरे के दौरान लखनऊ, अयोध्या होते हुए स्टैंडिंग कमेटी पांच सितंबर की भोर वाराणसी पहुंचेगी। इसके बाद मिर्जापुर स्थित विंध्याचल मंदिर में दर्शन पूजन के लिए रवाना होगी। यहां विधिवत दर्शन पूजन के बाद पुन: वाराणसी लौट जाएगी। दूसरे दिन सोमवार को बीएलडब्ल्यू का निरीक्षण करने के साथ ही बैठक में सदस्य शामिल होंगे। इस दौरान प्रगति रिपोर्ट इत्यादि पर चर्चा होगी। यहां से कुशीनगर और फिर वैशाली का दौरा करेगी। यहां पर फ्रेट कारिडोर पर चर्चा होगी। इसको लेकर रेलवे प्रशासन व्यापक तैयारियों में लगा हुआ है।
शामिल होने वाले सदस्य
अध्यक्षता राधा मोहन सिंह करेंगे। कौशलेंद्र कुमार, दिया कुमारी, जसकौर मीना, सुनील कुमार मोदनवाल, क्वीन ओजा, केशरी देवी पटेल, मुकेश राजपूत, सुमेधा नंद सरस्वती, अरविंद गनपत सावंत, गोपाल जी ठाकुर, नरहरि, मनोज कुमार झा, फूलो देवी, सरोज पांडेय, अशोक सिद्धार्थ शामिल हैं।