फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   raid in illegal mining, case filed against three

अवैध खनन में छापेमारी, तीन पर मुकदमा दर्ज

Fri, 08 Apr 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
raid in illegal mining, case filed against three
जिगना। थाना क्षेत्र के बालू घाट खैरा में अवैध खनन की शिकायत पर बृहस्पतिवार की शाम खान अधिकारी ने राजस्व व पुलिस टीम के साथ छापेमारी की। इस दौरान आठ ट्रकों को सीज किया। खान अधिकारी ने तीन लोगों पर अवैध खनन का मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

जिगना के खैरा में पवन कुमार सिंह निवासी बंहैता के पक्ष में गंगा नदी के बालू का पट्टी स्वीकृत था। जिसे जिलाधिकारी ने चार अप्रैल को निरस्त कर दिया। इसके बाद भी वहां पर अवैध खनन हो रहा है। शिकायत पर जिलाधिकारी के निर्देश पर एडीएम और ज्येष्ठ खान अधिकारी के निर्देशन में बृहस्पतिवार की शाम को खान अधिकारी आशीष कुमार दुबे, खान निरीक्षक मनोज कुमार व नायब तहसीलदार राम नारायन वर्मा की टीम ने खैरा गंगाघाट पर जांच पड़ताल की। टीम ने एक जेसीबी और एक पोकलेन पकड़ी। एक ट्रक पर बालू लोड किया जा रहा था। दो ट्रक लोड करने के लिए खड़े थे। इसके अतिरिक्त रास्ते में बालू लाठक 8 ट्रक खड़े थे। उनकी जांच पड़ताल की गई। अवैध मिले पर ट्रकों को सीज कर दिया गया। चालक ट्रक छोड़ कर भाग गए थे। खान अधिकारी ने वाहन और उपकरण को जिगना थाने की अभिरक्षा में देखकर अवैध खननकर्ता राघवेंद्र सिंह, बबलू मियां निवासी खैरा व पवन सिंह निवासी बंहैता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed