फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Rahul was murdered by strangulation; there were injury marks on his head and chest.

Mirzapur News: गला दबाकर की गई थी राहुल की हत्या, सिर और सीने में थे चोट के निशान

Thu, 30 Apr 2026 01:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Rahul was murdered by strangulation; there were injury marks on his head and chest.
विंध्याचल थाना क्षेत्र कठवैया गांव निवासी लापता राहुल का शव कर्णावती नदी में मिला था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मिर्जापुर। विंध्याचल थाना क्षेत्र के कठवैया गांव में रात को लापता हुए युुवक राहुल का 50 किलो के पत्थर से बंधा शव कर्णावती नदी में मिलने के मामले में पोस्टमार्टम गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक उसके सिर और सीने में भी चोट के निशान मिले हैं। पुलिस घर वालों से बात कर जानकारी इकट्ठा कर रही है।



विंध्याचल थाना क्षेत्र के कठवैया गांव निवासी राहुल कुमार प्रजापति (19) पुत्र झब्बर उर्फ ललित कुमार 25 अप्रैल को रात भोजन के बाद मकान के बाहर चारपाई में मच्छरदानी लगाकर सोया था। बड़ा भाई रोशन उस दिन रात 12 बजे मेजा से लौटा तो उसे लगा राहुल सोया था। वह चादर को फैलाकर गया था। जिससे लगे की वह सोया है। सुबह बहन लक्ष्मी चाय लेकर गई तो वह लापता मिला। तलाश के बाद न मिलने पर गैपुरा पुलिस को सूचना देने के बाद 26 अप्रैल को विंध्याचल थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। मंगलवार की सुबह पांच बजे जब लोग नदी की ओर गए तो एक शव उतराया दिखाई दिया। शव में पेट की तरफ 50 किलो से अधिक वजन का पत्थर का पिलर प्लास्टिक की रस्सी से बांधा गया था। पुलिस जांच में जुटी है। छानबीन में पुलिस के कुछ साक्ष्य हाथ लगा है। एएसपी सिटी नितेश सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हो गई है। जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed