{"_id":"67a65c09d32ba1b25b0c7157","slug":"raghuvar-and-nancy-top-in-800-meter-race-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-129380-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: 800 मीटर की दौड़ में रघुवर और नैंसी अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: 800 मीटर की दौड़ में रघुवर और नैंसी अव्वल
विज्ञापन
मिर्जापुर। बथुआ स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक परिसर में शुक्रवार को राजकीय पालीटेक्निक राजगढ़ की खेलकूद, वाद-विवाद प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पहले दिन दौड़ प्रतियोगिता हुई। 800 मीटर की दौड़ में बालक वर्ग में रघुवीर सिंह यादव और बालिका वर्ग में नैंसी शर्मा ने पहला स्थान हासिल किया।
मुख्य अतिथि राजकीय पॉलिटेक्निक मिर्जापुर के प्रधानाचार्य लवकुश सिंह ने एनसीसी कैडेटों के मार्च पास्ट की सलामी ली। नैंसी शर्मा ने नृत्य की प्रस्तुति से मन मोह लिया। इसके बाद पिछले वर्ष के चैंपियन पवन कुमार यादव और आंचल पटेल ने मुख्य अतिथि सेे मशाल प्राप्त कर ट्रैक का चक्कर लगाया। फिर प्रतियोगिताएं शुरू हुईं। दौड़, डिस्कस, जैवेलिन, बैडमिंटन, वालीबॉल और और टेबल टेनिस प्रतियोगिताएं हुईं। 800 मीटर की दौड़ में बालक वर्ग में दूसरे स्थान पर अनुज यादव व तीसरे स्थान पर इंद्रेश यादव रहे। इसी प्रकार बालिका वर्ग में दूसरे स्थान पर प्रीती यादव व तीसरे स्थान पर पायल गुप्ता रही।
अंत में मुख्य अतिथि ने विजेता छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रमाणपत्र प्रदान किए। राजगढ़ राजगीय पॉलिटेक्निक के प्रधानाचार्य बसंत लाल ने धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन अंबरीश कुमार मिश्र ने किया। इस दौरान दीप चंद्र चौरसिया, रणजीत कुमार, अमर नाथ, दुर्गेश सिंह भदौरिया, संतोष कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।