फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   put off the electric supply

नगर पालिका की बिजली काटी

Fri, 20 Jan 2017 12:48 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Fri, 20 Jan 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
put off the electric supply
बिजली
नगर पालिका द्वारा बिजली विभाग के भवनों के बकाया कर का आरसी भेजना महंगा पड़ गया। इसके जवाब में बिजली विभाग ने पालिका प्रशासन पर 12 कनेक्शन के 85 लाख 65 हजार रुपया का बकाया बिल जमा नहीं करने पर बुधवार को नगर पालिका के घंटाघर, संगमोहाल, लालडिग्गी व विंध्याचल के कनेक्शन कटवा दिया। जिससे आफिस में अंधेरा पसर गया। बिजली विभाग ने चेतावनी दी कि बिना अनुमति के कनेक्शन जोड़ने का प्रयास किया गया तो उसके खिलाफ विद्युत अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया जाएगा। जिससे पालिका प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन


बता दें कि नगर पालिका ने बिजली विभाग के भवनाें पर  दो करोड़ 28 लाख रुपये का कर बकाया बताते हुए गत दिनों उसे नोटिस जारी किया था। नोटिस देने के बाद भी बकाया नहीं दिया तो आरसी जारी कर दिया। आरसी मिलने पर बिजली विभाग ने बताया कि वर्ष 2003 में एक शासनादेश जारी हुआ था। जिसमें नगर पालिका के ट्यूबवेल व स्ट्रीट लाइटों को संचालित करने के लिए लगाए गए कनेक्शन पर आने वाले बिलों को बिजली विभाग के भवनों पर आए हुए गृह कर में समायोजित कर लिया जाता है। इसके बाद अगर नगर पालिका का बिल बढ़ता तो बिजली विभाग उसे अदा करता है बिजली विभाग का बढ़ता है तो पालिका प्रशासन देता है। इस तरह वर्ष 2003 से एक दूसरे विभाग किसी को नगद में बिल अदा नहीं किया है।
विज्ञापन


इस शासनादेश के बारे में पालिका प्रशासन को बताने के बाद पालिका प्रशासन ने उसे मानने से इंकार कर दिया। बिजली विभाग को दो करोड़ 28 लाख रुपये का कर बकाया होने की बात बताते हुए उसे जमा करने के लिए आरसी जारी कर दिया। इसके बाद बिजली विभाग ने पालिका प्रशासन पर 12 कनेक्शन के 85 लाख 65 हजार रुपया का बिल बकाया होने की   बात बताते हुए उससे जमा करने को कहा। बार बार चेतावनी देने के बावजूद बिल नहीं जमा करने पर बिजली विभाग ने बुधवार को नगर पालिका के घंटाघर, संगमोहाल, लालडिग्गी व विंध्याचल के कनेक्शन को बकाया में कटवा दिया। इससे इन दफ्तरों में अंधेरा पसर गया। बता दें कि नगर पालिका में बिजली विभाग के 10 कनेक्शन हैं, दो नवरात्र में लगाए जाते हैं तथा एक अस्थायी कनेक्शन लगा हुआ है। इस तरह कुल 13 कनेक्शन हो गए। जिस पर हजारों रुपये बिल आता है। इन कनेक्शनों पर 85 लाख 65 हजार रुपया बिजली का बकाया है। जिसका ट्यूबवेल व स्ट्रीट लाइटों से कोई लेना देना नहीं है। इसे नगर पालिका को जमा करना ही होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed