{"_id":"1981ddcf859fa920820b308179cfe73f","slug":"purvanchal-development-council-demanded-a-separate-state-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल विकास परिषद ने मांगा पृथक राज्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वांचल विकास परिषद ने मांगा पृथक राज्य
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर।
Updated Sat, 07 Feb 2015 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पृथक पूर्वांचल राज्य निर्माण की मांग को लेकर पूर्वांचल विकास परिषद के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान परिषद के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार से राज्य के गठन की मांग की।
प्रदेश अध्यक्ष अमिताभ पांडेय ने कहा कि जैसे उत्तरांचल, छत्तीसगढ़, झारखंड और तेलंगाना को छोटा राज्य बनाया जा सकता है वैसे ही समुचित विकास के लिए पृथक पूर्वांचल राज्य का गठन किया जाए।
उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने विधानसभा से पृथक पूर्वांचल राज्य निर्माण का प्रस्ताव पास कराकर केंद्र के पास भेजा था। तब से आज तक प्रस्ताव ठंडे बस्ते में पड़ा हुआ है।
विज्ञापन
कहा कि मिर्जापुर की जनता का भी विकास तभी हो पाएगा जब तक अलग राज्य नहीं बनेगा। बैठक में रुद्र प्रकाश गोस्वामी, राम सहाय सिंह, राधेश्याम यादव, दीनानाथ मिश्रा, विमला श्ंाकर दूबे, सत्य प्रकाश गुप्ता, अनिल श्रीवास्तव, रविशंकर वर्मा, अमरचंद्र सिंह, गणेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।