फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Public gathered to see bharat milap

चेतगंज का भरत मिलाप देखने उमड़े लोग

Sun, 15 Nov 2015 12:31 AM IST
संवाददाता चेतगंज।
संवाददाता चेतगंज। Updated Sun, 15 Nov 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
Public gathered to see bharat milap
 भरत मिलाप की झांकियों को देखने लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। भरत मिलाप कमेटी चेतगंज की ओर से निकाली गई भरत मिलाप की एक दर्जन से अधिक झांकियों को देख नर-नारी व बच्चे मंत्रमुग्ध हो उठे। चेतगंज स्थित प्राइमरी स्कूल के समीप श्रीराम व भरत मिलन देखने भक्तों का रेला उमड़ पड़ा। मिलन के दौरान जहां श्रीराम के जयकारे से इलाका गुंजायमान हो रहा था, वहीं भगवान के उपर पुष्पों की वर्षा की जा रही थी।
विज्ञापन

भरत मिलाप कमेटी चेतगंज से के तत्वावधान में भरत मिलाप के तहत करीब एक दर्जन से अधिक एक से बढ़कर एक भव्य झांकियां निकाली गई। मनोहारी झांकियों को देेखने आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे थे। भरत मिलाप की झांकियों को जिस रास्ते से गुजरना था, उस रास्तों पर बिजली के झालरों से की गई सजावट देखते ही बन रही थी। मनोहारी झांकियों के साथ-साथ डीजे, ढोलताशा, बैंडबाजा, शहनाई के बजाते हुए चल रहे थे। प्रभु श्रीराम और भरत मिलन के उपरांत भव्य झांकियां निकाली गई। प्रमुख झांकियों में हनुमान जी द्वारा कालनेमी वध, शिवजी का पूजन करती माता पार्वती, बकासुर वध, बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक, शिव परिवार, प्रभु श्रीराम दरबार, श्रीकृष्ण द्वारा पुतना वध की झांकी दर्शकों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी रही। भरत मिलाप कमेटी के अध्यक्ष लाखन सिंह द्वारा सभी झांकियों में से हनुमान जी द्वारा कालनेमी वध की झांकी को प्रथम पुरस्कार, द्वितीय पुरस्कार बकासुर वध तथा श्रीकृष्ण द्वारा पुतना वध की झांकी को प्रदान किया गया। भरत मिलाप की झांकियां चेतगंज चौकी से निकलकर अनुरूद्घपुर पूरब पट्टी, पखवईयां, चेतगंज बाजार, गोबरहा होते हुए पंजाब नेशनल बैंक के समीप पहुंचकर समाप्त हुई। पूरी रात जगह-जगह आर्केस्ट्रा सहित रंगारंग कार्यक्रम होते रहे। सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर चील्ह थानाध्यक्ष राजाराम और चौकी इंचार्ज चेतगंज अश्वनी कुमार त्रिपाठी पूरे दलबल के साथ चक्रमण करते रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed