फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Ptah -divisional hospital patients

मरीजों से पटा मंडलीय अस्पताल

Thu, 28 Jul 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Thu, 28 Jul 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
Ptah -divisional hospital patients
बुधवार को मरीजों से पटा अस्पताल का वार्ड। - फोटो : mirzapur
बरसात में संक्रामक बीमारियों का प्रकोप बढ़ने के कारण मंडलीय चिकित्सालय में मरीजों की तादात बढ़ गई है। हालत यह है कि अस्पताल के सभी बेड भर गए हैं। बुधवार को इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक ने कई मरीजों को यह कह कर भर्ती करने से इंकार कर दिया कि चिकित्सालय में एक भी बेड खाली नहीं है इसलिए उसको भर्ती नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन


वह दूसरे स्थान पर जाकर अपना इलाज करा लें। चिकित्सक का यह जवाब सुन कर मरीज के परिवारीजन परेशान हो गए और देर शाम तक भर्ती करने की गुहार लगाते रहे। मरीज को भर्ती नहीं करने पर दवा लेकर घर चले गए। 
विज्ञापन



बता दें कि पिछले कुछ दिनों से ठंडा गरम मौसम रहने के कारण डायरिया तथा वायरल बीमारियों के मरीजों की संख्या में काफी बढोत्तरी हो गई है। मरीज की हालत अधिक खराब होने पर उसे सीएचसी पीएचसी ले जाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां रात में कोई डाक्टर नहीं रहने के कारण परिजन अपने मरीज को सीधा मंडलीय चिकित्सालय लेकर पहुंच जा रहे हैं। ऐसी स्थिति में आए दिन 50 से सौ मरीज  प्रतिदिन चिकित्सालय में भर्ती होने के लिए आ जा रहे हैं।


इसके अलावा दुर्घटना में घायल होने वाले मरीजों को भी यहां लाया जा रहा है। 155 बेड वाले इस चिकित्सालय में इस समय 200 से अधिक मरीज भर्ती हो हैं। 50 मरीजों को डेंगू समेत अन्य अतिरिक्त वार्डोँ में भर्ती किया गया है। फिर भी मरीजों के भर्ती होने का सिलसिला जारी है।



मरीजों की बढ़ती संख्या को देखकर चिकित्सक और अन्य स्टाफ भी हैरान हैं। इस संबंध में प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डा. कामच्छा पांडेय का कहना है कि वायरल फीवर से मरीजों की संख्या बढ़ी है। इस वजह से बेड फुल हो गए हैं। ज्यादा गंभीर मरीजों को ही भर्ती किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed