फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Provide water connections to schools and Anganwadi centres immediately

Mirzapur News: स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को तत्काल दें पानी के कनेक्शन

Thu, 10 Apr 2025 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Apr 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Provide water connections to schools and Anganwadi centres immediately
मिर्जापुर। पथरहिया स्थित मंडलायुक्त कार्यालय के सभागार में बुधवार को आयोजित बैठक में कमिश्नर बालकृष्ण त्रिपाठी ने जल जीवन मिशन के काम की प्रगति की समीक्षा की।
विज्ञापन

इस मौके पर उन्होंने कहा कि स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को तत्काल पानी के कनेक्शन दें, ताकि गर्मी में बच्चों को पेयजल की समस्या से परेशान न होना पड़े।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने कार्यदायी संस्थाओ से कहा कि हर घर जल योजना के काम में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। यदि गुणवत्ता खराब मिली तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि कार्यदायी संस्थाएं पाइप लाइन बिछाने का काम पूरा होते ही सड़कोंं की मरम्मत कराएं। सीडीओ मिर्जापुर विशाल कुमार ने बताया कि कहीं-कही सड़कों की मरम्मत सही तरीके से नहीं कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर मंडलायुक्त ने तीनों जिलों के सीडीओ को निरीक्षण कर कार्यदायी संस्थाओं के माध्यम से सड़कों की मरम्मत कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने मिर्जापुर के एडीएम नमामि गंगे से कहा कि खोदी गई सड़कों और पाइप लाइन के लीकेज की समस्या का निराकरण कराएं।
कहा कि जहां पानी की टंकी बनाई गई है, वहां जलापूर्ति का समय दर्ज कराने के साथ पंप आपरेटर का नंबर भी लिखवाएं।
साथ ही श्लोगल लिखवाकर लोगों को पानी की उपयोगिता के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी समय-समय पर टंकियों के पानी जांच कराएं।
बैठक में सीडीओ मिर्जापुर विशाल कुमार, सीडीओ सोनभद्र जागृति अवस्थी, सीडीओ भदोही शिवाकांत द्विवेदी के अलावा कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed