फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Provide information about central and state government schemes

केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी दें

Sat, 17 Jul 2021 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Provide information about central and state government schemes
मिर्जापुर। नपाध्यक्ष मनोज जायसवाल शनिवार की शाम भारतीय जनता पार्टी के कोन मंडल की मवैया में आयोजित बैठक में शामिल हुए। मुख्य अतिथि ने सभी कार्यकर्ताओं से नए जोश और उमंग के साथ भाजपा द्वारा केंद्र और राज्य में किए गए विकास कार्यों एवं उपलब्धियों को जनता के बीच पहुंचाने को कहा। नपाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को हर बूथ मजबूत करने के साथ-साथ नये युवा मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में बढ़ाने की जिम्मेदारी भी सौंपी। उन्होंने जिला पंचायत चुनाव में मिली जीत का श्रेय भी पार्टी के कार्यकर्ताओं को दिया। कहा कि उत्तर-प्रदेश में विकास कार्यों के बल पर 2022 के विधानसभा चुनावों में फिर से प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विजय प्राप्त होगी। इस मौके पर कोन मंडल अध्यक्ष बच्चा वर्मा, लवकुश दुबे, इन्द्रपति सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed